फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Innocent death due to vehicle collision

वाहन की टक्कर से मासूम की मौत

Sun, 22 Aug 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Innocent death due to vehicle collision
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे पर गदाई खेड़ा मोड़ के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मासूम की मौत हो गई। वहीं हादसे में मामी, भांजा और एक मासूम घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां से युवक और महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

पुखरायां कृष्णा नगर मंडी निवासी कपिल ने बताया कि उसकी भाभी रेखा मंगलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर पिलख गांव निवासी बहन के यहां गई थीं। शनिवार को भांजा अंकित बाइक से भाभी रेखा, भतीजी पूर्वी व शुभी को लेकर पुखरायां छोड़ने आ रहा था। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसी- कानपुर हाईवे पर गदाई खेड़ा मोड़ के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे बाइक सवार सभी लोग गिरकर घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जिसमें शुभी (छह माह) को डॉ. आरती ने मृत घोषित कर दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अंकित और रेखा को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कस्बा चौकी इंचार्ज चरन सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। शव सीएचसी में रखा है। परिजन घायलों को लेकर जिला अस्पताल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में युवक की मौत
रसूलाबाद। संदिग्ध हालत में तरौली गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। तरौली गांव निवासी जनक सिंह (27) की संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार की देर शाम मौत हो गई। ग्रामीण युवक के फांसी लगाकर जान देने की बात कह रहे हैं। वहीं परिजनों ने बीमारी से मौत होने की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में किसी प्रकार की सूचना नहीं मिली है। पुलिस भेजकर जांच कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed