{"_id":"6a8da08378da749df604db8b","slug":"innocent-child-falls-into-a-drain-and-is-swept-away-while-bathing-in-the-rain-death-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी भर का गम दे गया हादसा: बारिश में नहाते समय नाली में गिरकर बहा मासूम, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी भर का गम दे गया हादसा: बारिश में नहाते समय नाली में गिरकर बहा मासूम, मौत से मचा कोहराम
Tue, 25 Aug 2026 07:34 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 25 Aug 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
मासूम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली थाना क्षेत्र के दौलतपुर में मंगलवार को बारिश के दौरान नहाते समय नाली में गिर गया। नाली में कुछ दूर बहने के बाद वह क्रास के पास फंस गया। सीमेंट का पटला हटाकर उसे बाहर निकाला गया। आनन फानन ही परिजन उसे लेकर पीएचसी गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दौलतपुर निवासी रोहित खेती करता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम तेज बारिश हो रही थी। इस दौरान उसका इकलौता पुत्र अंश (3) मकान के बाहर जाकर नहाने लगा। कुछ अन्य बच्चे भी बाहर नहा रहे थे। इसी दौरान अंश नाली में गिर गया। कुछ दूर बहने के बाद अंश नाली के क्रास में फंस गया। परिजनों को काफी देर तक जब अंश नजर नहीं आया तो उसकी तलाश की। काफी देर बाद सीमेंट के पटले के नीचे अंश नजर आया। पीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। बेटे का शव देख मां राधा बदहवास हो गई। थानाध्यक्ष विजय मिश्रा ने बताया कि प रिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन