{"_id":"67a4aa9b07f2bb44bb03650e","slug":"innocent-child-dies-under-suspicious-circumstances-was-living-with-her-mother-family-members-blamed-the-woman-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: मासूम की संदिग्ध हालात में मौत, मां के साथ दिल्ली में रह रही थी, परिजनों ने महिला पर ही लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: मासूम की संदिग्ध हालात में मौत, मां के साथ दिल्ली में रह रही थी, परिजनों ने महिला पर ही लगाया आरोप
Thu, 06 Feb 2025 05:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 06 Feb 2025 05:58 PM IST
सार
Jalaun News: मासूम के शव में चोंटों के निशान थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है। जब पूजा से परिजनों ने पूछा, तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक रिंकू ने उसकी बेटी की हत्या की है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रही महिला की डेढ़ साल की मासूम बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला उसे लेकर जालौन स्थित अपने गांव आई, तो कोहराम मच गया। महिला का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसकी हत्या की है, जबकि परिजन महिला व उसके रिश्तेदारों पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
डकोर कोतवाली क्षेत्र के करुई गांव निवासी सतीश दिल्ली में पत्नी पूजा के साथ रहकर मजदूरी करता था। लेकिन पिछले छह माह पहले उसका पत्नी से विवाद होने पर वह गांव आ गया था। वहीं, पत्नी 15 अगस्त को डेढ़ वर्षीय बेटी स्वेता को लेकर दोबारा चली गई। तीन फरवरी को पत्नी पूजा का फोन आया कि स्वेता की मौत हो गई है। इस पर परिजनों ने घर आने की बात कही, तो पूजा मृतक बच्ची को लेकर गांव आ गई।
विज्ञापन
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
मासूम के शव में चोंटों के निशान थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है। जब पूजा से परिजनों ने पूछा, तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक रिंकू ने उसकी बेटी की हत्या की है। परिजनों का आरोप है कि पूजा व रिंकू ने मासूम की जान ली है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी शशिकांत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन