फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   innocent buried alive in the soil

पलक झपकते ही मिट्टी में जिंदा दफ्न हो गई मासूम, फिर मच गई चीख पुकार

Fri, 10 Mar 2017 08:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 10 Mar 2017 08:56 PM IST
सार

मिट्टी का टीला ढहने से छात्रा की मौत
होली पर पुताई के लिए मिट्टी खोदने गई थी छात्रा

विज्ञापन
innocent buried alive in the soil
डेमो पिक

विस्तार

हरदोई में एक मासूम बच्ची होली पर घर की पुताई के लिए मिट्टी लेने बाहर निकली। उसके जहन में रंगों की खुशी हिलोरे मार रही थी। कदम तेजी से उठ रहे थे, मानों के होली से पहले वह घर के सारे काम अकेले ही निपटा लेगी। उस छोटी सी मासूम के हौंसले बुलंद थे। इसलिए वह अकेले ही मिट्टी लाने दौड़ पड़ी। लेकिन उसे क्या मालूम था जिस और वह बढ़ रही है वहां मौत उसका इंतजार कर रही है...  
विज्ञापन

 

innocent buried alive in the soil
डेमो पिक
हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र की प्राइमरी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ने वाली छात्रा गुरुवार को गांव के बाहर होली में घर की पुताई के लिए मिट्टी लाने गई थी। उसके साथ में पड़ोस की सहेली भी थी। दोनों टीला खोद रहे थे कि अचानक ऊपर से मिट्टी ढह गई जिसमें एक बच्ची दब गई। 

टीला ढहने के बाद सहेली ने छात्रा को दबा देखा। वह हांफते हुए परिजनों के पास पहुंची और घटना के बारे में बताया। इसके बाद चीख पुकार मच गई। परिजन फटाफट अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रा को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। इसके बाद मृतका के पिता की सूचना पर पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

innocent buried alive in the soil
डेमो पिक
थाना क्षेत्र के पत्यौरा गांव निवासी गुल्लू के तीन बेटियों में बड़ी खुशबू (12) कक्षा दो की छात्रा थी। वह गांव में ही प्राइमरी स्कूल में पढ़ती थी। गुल्लू के घर में होली में पुताई का काम चल रहा था । खुशबू गुरुवार शाम चार बजे गांव के पूरब तालाब से पुताई के लिए मिट्टी खोदने गई थी । साथ में पड़ोसी छोटे की पुत्री सोभा (13) भी गई थी। खुशबू मिट्टी खोदने के लिए टीले में बनी खो में घुस गई।

उसी समय टीला ढह गया। जिसके मलबे में दबकर खुशबू की मौत हो गई। खुशबू को मलबे में दबा देख सीमा रोती हुई गांव गई। उसने खुशबू के परिजनों को जानकारी दी। परिजन गांव के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे । परिजनों ने मलबे में दबे खुशबू के शव को बाहर निकाला।एसओ शेर सिंह ने बताया तालाब के पास मिट्टी खोदकर ग्रामीणों ने गहरी खोह बना दी थी। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed