फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Innocent body found in Rind river 15 km away after 69 hours

Kanpur News: 69 घंटे बाद 15 किमी दूर रिंद नदी में मिला मासूम का शव

Tue, 13 Aug 2024 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 13 Aug 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Innocent body found in Rind river 15 km away after 69 hours
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के चंदा निवादा में शुक्रवार दोपहर को डूबे मासूम को 69 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने घटना स्थल से 15 किमी दूर सुंदरपुर गजेन के पास खोज लिया। शव मिलने की जानकारी पर परिजन बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रिंद नदी में डूबे चंदा निवादा निवासी मनोज संखवार के बेटे कार्तिक (6) की तीसरे दिन सोमवार सुबह आठ बजे से तलाश शुरू की गई। एसडीआरएफ के एसआई अंकित यादव की टीम ने दोपहर 12 बजे घटना स्थल से 15 किलोमीटर दूर सुंदरपुर गजेन के पास मासूम का शव बरामद कर लिया। शव मिलने की जानकारी पर मां साधना, भाई संदीप, अंकित, बहन पिंकी रोने लगे।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार दोपहर तीन बजे कार्तिक गांव के अन्य बच्चों के साथ गुड़िया कूटने गया था। वहां से वह लापता हो गया था। नदी किनारे चप्पल मिलने पर लोगों ने डूबने की आशंका जाहिर कर पुलिस को जानकारी दी थी। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मासूम के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed