फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Innocent and young man died of fever in Kanpur dehat, 40 people have lost their lives so far

कानपुर देहात में बुखार से मासूम व युवक की मौत, अब तक 40 लोगों की जा चुकी जान

Fri, 24 Sep 2021 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Innocent and young man died of fever in Kanpur dehat, 40 people have lost their lives so far
जिला अस्पताल में फिजीशियन कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लाइन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में कहर बरपा रहे डेंगू व बुखार पर रोकथाम लगाने में अफसरों के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। बुखार की चपेट में आकर चांदापुर गांव निवासी एक मासूम व बेनीगांव निवासी एक युवक की मौत हो गई। जिसके बाद जिले में डेंगू व बुखार से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 40 पहुंच गया है।
विज्ञापन

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के चांदापुर गांव निवासी चरन सिंह की पांच वर्षीय पुत्री पायल को चार दिन पूर्व बुखार आया था। परिजनों ने उसे भोगनीपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान गुरुवार को मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन रोते-बिलखते रहे। इसी तरह रूरा क्षेत्र के बेनीगांव निवासी अजीत प्रजापति (20) पुत्र रामभजन को दो दिन पहले बुखार आया था। परिजन एक झोलाछाप से इलाज करा रहे थे। बुधवार रात में अजीत दवा खाकर लेट गया। गुरुवार को काफी देर तक न उठने पर परिजन जगाने गए तो वह मृत मिला। इससे घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदापुर व बेनीगांव में बुखार से दो मौत की जानकारी मिली है। टीम भेजकर सत्यापन कराया जाएगा। गांव में दवा का छिड़काव भी कराया जाएगा।
-डॉ. एके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed