{"_id":"5d13ae738ebc3e3c923dfacc","slug":"injured-person-dies-in-attack-kanpur-news-knp498136163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले में घायल व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले में घायल व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
बांदा। पड़ोसियों द्वारा लाठियों और कुल्हाड़ी से किए गए हमले में 40 वर्षीय कुम्हार की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने घर से घसीटकर पीटने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि पड़ोसी के घर में बुरी नीयत से घुसने पर यह घटना हुई।
घटना मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा गांव की है। मातादीन प्रजापति पुत्र ज्वाला प्रसाद को मंगलवार की रात पड़ोस के लोगों ने लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से मारा। मौके पर पहुंची यूपी-100 पुलिस उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाई।
यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। भाई छत्रपाल ने बताया कि मातादीन के मकान में पाल बिरादरी के लोग कब्जा किए हैं। इसे लेकर विवाद चला आ रहा था। आरोप लगाया कि घटना वाली रात पड़ोसी दुश्मनों ने मातादीन को घर से घसीटकर लाठी और कुल्हाड़ी से मारापीटा।
विज्ञापन
उधर, थाना निरीक्षक शैल कुमार सिंह का कहना है कि मृतक मातादीन पड़ोसी के घर में बुरी नीयत से घुस रहा था। तभी पड़ोसियों ने उसे पकड़कर मारापीटा। निरीक्षक के मुताबिक फिलहाल मृतक पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। मृतक पेशे से कुम्हारी करता था। पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। तीन पुत्र हैं जो बाहर रहकर पढ़ रहे हैं।