फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   inhumanity case in kanpur up, video viral

अमानवीयता: चोर को पीटने के बाद निर्वस्त्र कर मंडी में घुमाया, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आए अधिकारी, 12 पर रिपोर्ट

Sun, 18 Jul 2021 11:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Jul 2021 11:39 PM IST
सार

एसपी आउटर अष्टभुजा सिंह ने देर शाम मंडी का निरीक्षण कर जांच पड़ताल के बाद 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वायरल वीडियो में सब्जी और फल व्यापारी एक चोर को पकड़कर पीटते नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
inhumanity case in kanpur up, video viral
चोर को पीटने के बाद निर्वस्त्र कर मंडी में घुमाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सचेंडी की चकरपुर फल एवं सब्जी मंडी में व्यापारियों ने एक चोर को पकड़कर पीटने के बाद हाथ बांधकर निर्वस्त्र कर पूरी मंडी में घुमाया। मानवता को शर्मसार करता हुआ यह वीडियो रविवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस अधिकारी हरकत में आए।
विज्ञापन


एसपी आउटर अष्टभुजा सिंह ने देर शाम मंडी का निरीक्षण कर जांच पड़ताल के बाद 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वायरल वीडियो में सब्जी और फल व्यापारी एक चोर को पकड़कर पीटते नजर आ रहे थे। इसके बाद कुछ लोगों ने उसके सारे कपड़े उतारकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों हाथ पीछे की तरफ बांधकर उसे निर्वस्त्र कर घुमाया। व्यापारी वीडियो न बनाने की नसीहत देते भी सुनाई दे रहे हैं। वीडियो को अधिकारियों ने संज्ञान में लेकर जांच टीम गठित की है। शाम को एसपी आउटर, एएसपी अतुल शुक्ला व सीओ सदर सुशील कुमार चकरपुर मंडी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी आउटर अष्टभुजा सिंह ने बताया कि मंडी में न तो पीड़ित चोर मिला और न ही आरोपी मिले हैं। वीडियो की मदद से कई व्यापारियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। 

तीन दिन पुराना वीडियो, फिर भी पुलिस रही खामोश
पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल में पता चला कि वीडियो करीब तीन दिन पुराना है। व्यापारियों ने मंडी में लोगों का माल चुराने वाले चोर को पकड़ा था। पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना देने के बजाय खुद ही कानून हाथ में ले लिया। वीडियो में व्यापारी चोर को दूसरी बार पकड़े जाने का भी जिक्र कर रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस को सूचना न मिलना बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed