{"_id":"693dd4cc74ba44f84309e588","slug":"information-on-green-home-blueprints-design-and-material-selection-is-provided-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1358922-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ग्रीन होम ब्लूप्रिंट, डिजाइनिंग और मैटीरियल सेलेक्शन की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ग्रीन होम ब्लूप्रिंट, डिजाइनिंग और मैटीरियल सेलेक्शन की दी जानकारी
विज्ञापन
आइडिया 2025 एक्सपो में कलाकृतियां देखती युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। कानपुर आर्किटेक्ट एसोसिएशन की ओर से मोतीझील लॉन में आयोजित तीन दिवसीय आइडिया 2025 एक्सपो में शनिवार को बड़ी संख्या में शहरी पहुंचे। इसमें विक्रेता, कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। यहां घर बनाने से लेकर सजाने तक के अलग-अलग कंपनियों के 65 स्टाल लगाए गए हैं। गृह-निर्माण या नवीनीकरण की योजना बना रहे लोगों को ग्रीन होम ब्लूप्रिंट, डिजाइनिंग और मैटीरियल सेलेक्शन की जानकारी दी गई।
एक्सपो में कानपुर के साथ-साथ पूरे प्रदेश से आए आर्किटेक्ट की आम सभा हुई। सर्वसम्मति से कई प्रस्तावों को पारित किया गया। आर्किटेक्चर व होम डेकोर पर विशेषज्ञों ने परामर्श दिया। एक्सपो में सोलर सिस्टम, बिल्डिंग इंसुलेशन मॉडल, वॉटर-रीसाइक्लिंग तकनीक, जीरो टॉक्सिक पेंट, इको-फ्रेंडली मटेरियल, हीट पंप, हॉट वॉटर टेक्नोलॉजी आदि का प्रदर्शन किया गया।
युवाओं के लिए म्यूरल पेंटिंग, स्केचिंग और कैनवास आर्ट का सजीव प्रदर्शन हुआ। बताया गया कि एज मॉड्यूलर प्राइवेट लिमिटेड ने शहर के किदवईनगर एवं 80 फीट रोड में मॉड्यूलर किचन, वार्डरोब और ऑफिस सेटअप के लिए अपने शोरूम खोले हैं। यहां पर टीवी यूनिट, टेबल, स्कूल फर्नीचर, ऑफिस फर्नीचर के साथ ही इंटीरियर वालपेपर उपलब्ध है।
विज्ञापन
इस दौरान आनंद गंगा इंडस्ट्रीज के रमेश गजवानी, डीएम इलेक्ट्रिकल्स के जवाहर गजवानी ने एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अरुन सचान, महासचिव धीरेंद्र के मिश्रा और अन्य पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मौके पर अध्यक्ष अनिल वर्मा, संदीप विश्नोई, अब्दुल रऊफ, हरीश सिंघल, कपिल अग्रवाल, गौरवचंद्र, प्रसून जलोटा, कनक मारबल के गिरीश गुप्ता, अग्रवाल सेल्स कॉर्पोरेशन के अभिषेक अग्रवाल, ड्रीम होम के मनीष रोचलानी मौजूद रहे।