{"_id":"6a00e76ea2c6f910a1012b7c","slug":"information-came-that-a-woman-was-hanging-from-a-noose-her-life-was-saved-kanpur-news-c-362-1-ka11002-147355-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: महिला फंदे पर लटकी है की आई सूचना... बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: महिला फंदे पर लटकी है की आई सूचना... बचाई जान
विज्ञापन
कानपुर। हेलो.. घर में बहू कमरे का दरवाजा बंदकर फंदे से लटक गई है। रविवार दोपहर कल्याणपुर इंस्पेक्टर के सीयूजी नंबर पर ऐसी ही सूचना के साथ फोन कॉल आई। पुलिस मौके पर पहुंची। खिड़की से हाथ डालकर दरवाजे की कुंडी खोली और फंदे को चाकू से काटकर महिला की जान बचा ली। निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में वीआईपी मूवमेंट के चलते रविवार दोपहर पनकी रोड पुलिस चौकी पर खड़े थे। तभी सीयूजी नंबर पर कॉल करने वाले ने महिला होटल के पास छोटे भाई की पत्नी के फंदा लगा लेने की जानकारी दी। इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ घर पहुंचे। सभी दरवाजा खोलने में जुटे थे। किसी तरह गेट खोलकर महिला की जान बचाई। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अरविंद की चार साल पहले शादी हुई थी। दंपती में अक्सर झगड़ा होता है। इसी से तंग आकर महिला ने खुदकुशी की कोशिश की। मायके वालों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस पर महिला के पति व जेठ को हिरासत में लिया गया है।