फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Information about the research of mathematician Prof. Harish-Chandra will be available on the website.

Kanpur News: वेबसाइट में मिलेगी गणितज्ञ प्रो. हरीश चंद्र के शोधों की जानकारी

Sun, 11 Oct 2026 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Information about the research of mathematician Prof. Harish-Chandra will be available on the website.
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के बैनर तले गणितज्ञ प्रो. हरीश चंद्र की 103वीं जयंती पर शनिवार को तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। प्रो. हरीश के जीवन और उपलब्धियों पर आधारित वेबसाइट का लोकार्पण किया गया। इसे एमएससी गणित के विद्यार्थी हर्षित राम गुप्ता ने तैयार किया है।
विज्ञापन


इस डिजिटल पहल के माध्यम से महान गणितज्ञ के जीवन, शोध और वैज्ञानिक योगदान से जुड़ी जानकारी विद्यार्थियों तथा शोधकर्ताओं तक पहुंचाई जा सकेगी। उनके जीवन और उपलब्धियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि एचआरआई के गणित विभाग के रीडर प्रो. तुहिन घोष रहे। इस मौके पर स्कूल की सह निदेशक प्रो. अंजू दीक्षित, एचबीटीयू के प्रो. एपी द्विवेदी, डॉ. पीएन पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed