फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Information about injured son found on Facebook, father reached hospital and found dead body

इटावा: फेसबुक पर मिली घायल बेटे की जानकारी, अस्पताल पहुंचा पिता तो मिला शव, जानिए क्या है पूरा मामला

Wed, 20 Sep 2023 04:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 20 Sep 2023 04:41 PM IST
सार

Etawah News: सोमवार दोपहर जिला अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि सुभाष की इलाज के दौरान मौत हो गई और उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया। युवक की मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Information about injured son found on Facebook, father reached hospital and found dead body
जानकारी देता पिता और मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के कोतवाली क्षेत्र में शहर के गुरुतेग बहादुर पुल के पास रविवार रात सड़क हादसे में घायल एक युवक को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शिनाख्त के लिए युवक की फोटो फेसबुक पर शेयर कर दी। दूसरे दिन घायल के पिता को जानकारी होने पर वह जिला अस्पताल पहुंचे, तब तक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन

पिता को बेटे का शव मोर्चरी में रखा मिला। मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।  शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला करमगंज निवासी रामलखन ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे उनका बेटा सुभाष (38) घर से बाजार सामान लेने के लिए निकला था। गुरुतेग बहादुर पुल के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने उसे अज्ञात में जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर सुभाष को काफी तलाशा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार को फेसबुक के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि उनका बेटा सड़क हादसे में घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में कोहराम मचा कोहराम
सोमवार दोपहर जिला अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि सुभाष की इलाज के दौरान मौत हो गई और उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया। युवक की मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। युवक का छह साल पहले तलाक हो गया था। वह शहर नारायण कॉलेज स्कूल की बस चलाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed