{"_id":"694708d7eba52d3e6e0f9935","slug":"information-about-googles-technology-and-its-uses-was-provided-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1366305-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गूगल की तकनीक और उपयोग की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गूगल की तकनीक और उपयोग की दी जानकारी
विज्ञापन
कानपुर। गूगल डेवलपर ग्रुप्स (जीडीजी) की ओर से शनिवार को एचबीटीयू वेस्ट कैंपस के शताब्दी भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें डेवलपर्स और इंजीनियरिंग छात्रों ने हिस्सा लिया। कृत्रिम बुद्धिमता पर टेकसिस्टम्स से आई त्राप्ता सिंह ने और एल्गोसेक से आई जूही द्विवेदी ने एआई में जनर्लिस्ट बनाम स्पेशलिस्ट विषय पर जानकारी दी।
इस दौरान गूगल की नकनीक, अलग-अलग उपयोग के बारे में बताया गया। मोबाइल तकनीक पर सैमसंग के रिसर्च विंग से जुड़े अक्षय नारायण दीक्षित ने कंपोज मल्टी प्लेटफॉर्म की बारीकियों को समझाया। कैपजेमिनी के संजीव शुक्ला और अमन राज ने साइबर हमलों के बढ़ते दौर में क्लाउड सुरक्षा और साइबर डिफेंस के आधुनिक तरीकों पर जानकारी दी। वेदांश त्रिपाठी ने ज़ीरो-जी डेवलपमेंट सत्र में सॉफ्टवेयर निर्माण के गुर सिखाए। इस मौके पर हर्ष त्रिवेदी, हितांशु साहू आदि रहे।