फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Inform the police if you go out of the house, you will be protected: SP

घर से बाहर जाने पर पुलिस को दें सूचना, होगी सुरक्षा : एसपी

Sat, 22 Feb 2025 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 22 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Inform the police if you go out of the house, you will be protected: SP
कानपुर देहात। शादी समारोह के साथ कहीं अन्य जगह जाने पर घर बंद करके जा रहे हैं, तो बेफिक्र होकर जाएं। आपके न रहने पर घर की रखवाली पुलिस करेगी। बस इसके लिए आपको घर से निकलने से पहले पुलिस को सूचना देनी होगी। जिले में बंद घरों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक ने एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

पुलिस ने आमजन को सावधानी और सतर्कता बरतनी के लिए इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति की तथा उसके जान माल की सुरक्षा करना पुलिस का परम दायित्व है, परंतु अगर हम कुछ नियमों का पालन करें तो किसी भी आपराधिक घटना की पुनरावृत्ति को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला पुलिस चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए नियमित गश्त के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल के साथ गश्त को बढ़ाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि उनके घर के आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर कोई परिवार कुछ समय के लिए घर से बाहर जाता है तो अपने नजदीकी पड़ोसी, चौकीदार को जानकारी दें। साथ ही इसकी सूचना नजदीकी पुलिस चौकी व थाने में अवश्य दें, ताकि उस क्षेत्र में पुलिस गश्त को बढ़ाया जा सके और किसी भी घटना की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि अगर वह बाहर घूमने के लिए जाते हैं तो फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि पर स्टोरी ना डालें, क्योंकि कुछ अपराधी किस्म के लोग यहां से जानकारी हासिल कर चोरी की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। लोग अपने घरों में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाएं। ताकि उनसे निगरानी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed