फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   infectious disease

चूहों पर नियंत्रण के लिए कृषि विभाग ने संभाली कमान

Fri, 19 Feb 2021 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
infectious disease
कानपुर देहात। संचारी रोगों पर रोकथाम के लिए चूहा व छछूंदर पर नियंत्रण जरूरी है। इसके लिए एक से 31 मार्च तक अभियान चलाया जाएगा। शासन ने इसकी जिम्मेदारी कृषि विभाग को दी है। 81 विभागीय अधिकारी व कर्मचारी घर से लेकर खेतों तक चूहे व छछूंदर पर नियंत्रण करेंगे।
विज्ञापन

शासन ने माना है कि वेक्टर जनित रोग जेई व एईएस के संचार में चूहों व छछूंदर की भी भूमिका है। लिहाजा इन पर नियंत्रण कर संचारी रोग का फैलाव रोका जा सकता है। शासन ने इसके लिए 31 मार्च तक अभियान चलाने का निर्देश कृषि विभाग को दिया है। इसके तहत कृषि विभाग जनसहभागिता के जरिये क्षेत्रीय कर्मचारियों की टीम बनाकर गांवों में प्रचार प्रसार करेगा। इसके साथ ही चूहों व छछूंदर को नियंत्रित करने का भी काम करेगा।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने बताया कि संचारी रोग जेई व एईएस की रोकथाम के लिए चूहों व छछूंदर को नियंत्रित करने को कृषि विभाग खेतों और मेड़ों पर बने बिल आदि को बंद करेगा। इसके अलावा चूहों को चूहेदानी में पकड़कर मारने के बाद जमीन में गाड़ा जाएगा। विभाग चूहों और छछूंदर को मारने के लिए ब्रोमोडियोलान के बने चारे की 0.005 प्रतिशत मात्रा की गोली या जिंक फास्फाइड की मात्रा को एक ग्राम सरसों के तेल व 48 ग्राम भुने चने, गेहूं, चावल आदि में मिलाकर बिलों में डालने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए प्रयोग में आने वाले रसायनों को कृषि विभाग की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। बताया कि अभियान के लिए ब्लाक स्तर पर तहसील के उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी इसकी मानीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed