{"_id":"6031e32970484332fb01ce33","slug":"industrial-park-along-the-ring-road-preparation-for-township","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रिंग रोड के किनारे इंडस्ट्रियल पार्क, टाउनशिप बसाने की तैयारी, लंबित योजनाओं को भी मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रिंग रोड के किनारे इंडस्ट्रियल पार्क, टाउनशिप बसाने की तैयारी, लंबित योजनाओं को भी मिलेगी रफ्तार
Sun, 21 Feb 2021 10:14 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:14 AM IST
विज्ञापन
सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री सतीश महाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में रिंग रोड, साउथ सिटी का अलग प्रशासनिक भवन, एक सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल, सरसैया घाट से गंगा पार जाने के लिए नया पुल जैसी महत्वपूर्ण लंबित योजनाओं को पूरा करने के लिए लखनऊ में प्रमुख सचिव स्तर की बैठक में फैसला लिया जाएगा।
इस संबंध में शनिवार को कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने सर्किट हाउस में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने इन योजनाओं की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट भी मांगी है। कहा कि रिंग रोड के किनारे-किनारे स्मॉल इंडस्ट्रियल पार्क, टाउनशिप, हॉस्पिटल बनवाने जैसे प्रोजेक्ट भी बैठक में रखे जाएंगे। यह बैठक विधानसभा सत्र के बाद होगी।
पिछले दिनों जिला योजना की बैठक के दौरान महानगर के प्रभारी व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सतीश महाना से कानपुर की प्रमुख लंबित योजनाओं की रिपोर्ट तैयार कराने को था। प्रभारी मंत्री ने कहा था कि शासन स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं को बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा।
विज्ञापन
इसी के तहत कैबिनेट मंत्री ने बैठक कर कार्य योजना बनाई है। उन्होंने प्रशासनिक भवन के लिए बाबूपुरवा में जमीन देखने की भी बात कही। बैठक में मंधना-अनवरगंज रेल लाइन को हटाने पर भी विचार किया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शासन स्तर पर रेल अधिकारियों के साथ बैठक होगी।

बैठक में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, महापौर प्रमिला पांडेय, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, विधायक सुरेंद्र मैथानी, मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर, जिलाधिकारी आलोक तिवारी, उपाध्यक्ष केडीए आरके सिंह, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी, राकेश तिवारी, बीडी राय आदि उपस्थित रहे।
15 नवंबर तक तैयार हो जाएगा एयरपोर्ट
समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री ने बताया कि महानगर का नया एयरपोर्ट 15 नवंबर तक तैयार हो जाएगा। आने वाले समय में यहां चार की जगह 15 से 20 हवाई जहाज देश के विभिन्न शहरों के लिए उड़ सकेंगे। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट की सड़क को भी हाईवे से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है।
मकरावटगंज अस्पताल में बढ़ेगी सुविधा
मकरावटगंज अस्पताल एक सोसाइटी की तरफ से संचालित है। जल्द ही इसको सरकारी तौर पर विकसित किया जाएगा। इसे लेकर कुछ विवाद चल रहा था, जो जल्द ही निपट जाएगा।

सहमसी झील को करेंगे विकसित
सरसौल ब्लॉक स्थित सहमसी झील का संपूर्ण विकास कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस झील के विकसित हो जाने से ग्रामीण क्षेत्रों से जो भीड़ शहरों में आती है, वह कम होगी। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पर्यटन के लिए नया स्थान भी मिल जाएगा।
जाजमऊ के पुराने पुल पर 15 मार्च से डायवर्जन
बैठक में गंगा पर बने जाजमऊ पुराने पुल और सड़क की मरम्मत कराने का फैसला हुआ। यहां की खराब सड़क को लेकर कैबिनेट मंत्री ने एनएचएआई के अभियंता को फटकार भी लगाई। एनएचएआई की तरफ से बताया गया कि पुल की मरम्मत के लिए 15 मार्च से इधर से ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।
कैंट व झकरकटी ओवरब्रिज के निर्माण में आएगी तेजी
झकरकटी पुल व कैंट पुल के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश कैबिनेट मंत्री ने दिए हैं। उन्होंने बताया कि झकरकटी पुल का निर्माण जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। कैंट पुल के निर्माण में आ रहे अवरोध को दूर करने के लिए कैबिनेट मंत्री ने जिलाधिकारी से कैंट बोर्ड के अधिकारियों से बातचीत कर मामले को निपटाने के भी निर्देश दिए। इसी तरह सरसौल में आरोबी का निर्माण कराए जाने के संबंध में रेलवे विभाग अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए गए।