फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   industrial development minister satish mehana meeting

औद्योगिक विकास मंत्री महाना बोले,‘कानपुर साउथ को बाएंगे जिला, बैठाएं अफसर’ 

Tue, 11 Apr 2017 12:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 11 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
industrial development minister satish mehana meeting
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना की बैठक - फोटो : अमर उजाला
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना की कानपुर शहर के समग्र विकास के लिए हुई पहली मीटिंग में नई सरकार के तेवरों की पूरी झलक दिखी। लापरवाही व अनुशासनहीनता पर तीन अफसरों के पेच कसे। अन्य अफसरों को सजग किया। सर्किट हाउस में ढाई घंटे चली मीटिंग में 20 से ज्यादा विभागों के अफसरों से पिछले काम की प्रगति जानी। लापरवाही पर फटकार लगाई। भविष्य की योजनाओं का खाका तैयार किया। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने सोमवार को कानपुर शहर के समग्र विकास की समीक्षा के दौरान कानपुर साउथ में सभी विभागों के अफसरों को एक स्थान पर बैठाने पर जोर दिया है। उन्होंने कमिश्नर मो. इफ्तेखारुद्दीन से कहा कि कानपुर साउथ एक जिले के बराबर है। यहां की जनता की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों के एडिशनल या असिस्टेंट स्तर के अफसरों को बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। पत्रकारों से बातचीत में महाना ने कहा कि कानपुर साउथ का विस्तार बहुत बढ़ गया है। इसके आकार को ध्यान में रखते हुए इसे जिला होना चाहिए। वे पहले भी साउथ को जिला बनाने का प्रयास कर चुके हैं। इस बार भी भरसक प्रयत्न करेंगे। जब तक कानपुर साउथ जिला नहीं हो जाता, यहां सभी विभागों से एक एक जिम्मेदार अफसरों के  बैठाने की व्यवस्था कराई जा रही है। ताकि यहां की जनता को अपनी समस्याएं लेकर अलग अलग दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन


15 दिन में सिग्नल से चले ट्रैफिक 
एसपी ट्रैफिक सर्वानंद यादव से कहाकि नगर निगम व केडीए से समन्वय स्थापित कर 15 दिन में सभी स्थानों पर सिग्नल के जरिये ट्रैफिक चालू कराएं। चौराहे के पास अतिक्रमण और टूटी फूटी सड़क व जाम कतई न दिखे। एक महीने बाद इसकी समीक्षा होगी। 

विज्ञापन

परेड में बने फुट ओवर ब्रिज या सब-वे  
केडीए वीसी से कहाकि परेड व्यस्त चौराहा है। मल्टीलेबल पार्किंग केडीए क्रिस्टल से नवीन मार्केट तक जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज या अंडर ग्राउंड सब-वे बनवाएं। नवीन मार्केट मुख्यत: महिलाओं का बाजार है। उन्हें कार पार्क करने के बाद सड़क पार करने में परेशानी न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम व जल निगम में बने समन्वय 
जल निगम और नगर निगम के अफसर आपस में बात करके ही कोई काम शुरू कराएं। ऐसा न हो नगर निगम सड़क बनाए और जल निगम उसे खोद दे। लीकेज, साफ सफाई, नाली, फुटपाथ की मरम्मत के काम तेज हों। जून तक रिजल्ट चाहिए। 
 सरैया क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज 
गंगा बैराज से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर पड़ती सरैया क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज पर बनाने के लिए यूपीएसआईडीसी से काम में तेजी लाने को कहा। मंत्री बोले, जहां जो दिक्कत आ रही हो उसे लिखकर दें। उसका समाधान कराया जाएगा ताकि इस समस्या को दूर किया जा सके। 
सब्जी मंडियों की जगह तय हो 
शहर के सभी मोहल्लों, बाजारों में सब्जी मंडी के लिए जगह तय हो। ऐसा न हो कि जो जहां चाहे वहीं रखकर बेचने लगे। इसके लिए नगर निगम फेरा नीति के तहत व्यवस्था करे। हर मोहल्ले में सुनियोजित मंडी हो। न कोई उजड़े, न कहीं अतिक्रमण हो। 
गंगा बैराज बने पयर्टन स्थल 
मंत्री ने बताया कि केडीए वीसी को गंगा बैराज को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने को कहा है। इससे संबंधित जितने भी काम अधूरे हैं उन्हें तत्काल पूरा किया जाए। जो दिक्कतें हों उन्हें लिखित बताया जाए। 
खत्म होंगे साइकिल ट्रैक 
मंत्री ने कहा साइकिल ट्रैक लोगों के निजी इस्तेमाल में काम आ रहा है। इसमें धन की बर्बादी हुई है। इस पर कोई नीति बनाने के लिए सरकार से मंथन करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि साइकिल ट्रैक खत्म कर सड़क चौड़ी की जाए। पहले शहर को साफ सुथरा व चलने लायक बनाएंगे। स्विटजरलैंड बाद में। 

30 जून तक सड़कें दुरुस्त हो 
नगर निगम व पीडब्ल्यूडी के अफसरों को चेताया कि 30 जून के बाद शहर की किसी सड़क पर गड्ढा न दिखे। तीन महीने बाद कामों का भौतिक निरीक्षण होगा। खामी मिली तो कार्रवाई तय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed