Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Industrial center to be opened in the city; land is being scouted.

Kanpur News: शहर में खुलेगा औद्योगिक केंद्र, तलाशी जा रही जमीन

Fri, 06 Nov 2026 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Industrial center to be opened in the city; land is being scouted.
कानपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना के तहत शहर में औद्योगिक केंद्र शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए शहर में जमीन चिह्नित की जा रही है। केंद्र में उद्योग, बैंक, सेवायोजन और कौशल विकास से जुड़े कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होंगे। इसका उद्देश्य उद्यम स्थापना से लेकर युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार दिलाने तक की प्रक्रिया आसान बनाना है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को लखनऊ के एक होटल में उद्योग आयुक्त और अपर उद्योग आयुक्त की अध्यक्षता में उद्यमी संगठनों के साथ बैठक हुई। इसमें योजना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन



बताया गया कि पहले केंद्र को 100 एकड़ में विकसित करने की योजना थी, लेकिन अब इसे शहर में 10 से 15 एकड़ में बनाने का निर्णय लिया गया है। यहां जिला उद्योग केंद्र, जिला रोजगार कार्यालय, लीड बैंक, कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र, ट्रेनिंग एवं इंटर्नशिप सहायक प्रकोष्ठ और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रकोष्ठ के कार्यालय होंगे। इसके संचालन के लिए समिति भी गठित की गई है। रोजगार केंद्र में युवाओं को उद्योगों की जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाएगा। इसका संचालन एमएसएमई के सहयोग से होगा।
विज्ञापन



बैठक में ब्लू डॉट पोर्टल की जानकारी भी दी गई। इस पर नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं और रोजगार देने वाले संस्थानों का पंजीकरण किया जाएगा। 30 नवंबर तक पांच हजार युवाओं को नौकरी दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि औद्योगिक केंद्र में कई सुविधाएं एक जगह मिलने से उद्यमियों और युवाओं को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र के लिए जमीन की तलाश जारी है। बैठक में फीटा के महासचिव उमंग अग्रवाल ने सुझाव दिया कि योजना में सरकारी अधिकारियों और विभागों का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। उद्योगों को नौकरी के इच्छुक युवाओं की सही जानकारी दी जाए। साथ ही चयन के लिए तय मानकों से भी उद्यमियों को अवगत कराया जाए। बैठक में यासिर बवेजा, अब्दुल अली, सचिन दीक्षित और डॉ. सुभाषिनी शिवहरे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed