फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Indiranagar police chauwki incharge sub inspector suspended after bribe taken video viral in kanpur

दागदार खाकी: रिश्वत मांगने वाला का दरोगा निलंबित, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने की कार्रवाई

Sat, 14 May 2022 05:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 14 May 2022 05:54 PM IST
सार

कल्याणपुर थाने की इंदिरा नगर चौकी के प्रभारी दरोगा यशपाल सिंह को रिश्वत मांगने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। दरोगा का घूस लेते हुए एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने वीडियो की पुष्टि करने के बाद कार्रवाई की है।
 

विज्ञापन
Indiranagar police chauwki incharge sub inspector suspended after bribe taken video viral in kanpur
आरोपी दरोगा यशपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज यशपाल सिंह का रिश्वत लेते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। केस को रफादफा करने के लिए आरोपी पक्ष से तीन हजार रुपये की रकम लेने की बात सामने आ रही है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने मामले का संज्ञान लेते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

इंदिरा नगर चौकी कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। गुरुवार रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें चौकी प्रभारी यशपाल सिंह से आरोपी पक्ष मामला मैनेज करने की बात करते सुनाई व दिखाई दे रहा है। बातचीत के दौरान तीन हजार रुपये भी दरोगा को दिए गए। 
विज्ञापन

आरोपी पक्ष ने ही ये वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि कल्याणपुर थाने की इंदिरा नगर चौकी के प्रभारी दरोगा यशपाल सिंह एक मामले की जांच कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने मामले को मैनेज करने के लिए आरोपी पक्ष से रिश्वत की मांग की थी। लेकिन पूरा मामला मैनेज करने के नाम पर दरोगा ने और घूस मांगी और आरोपी पक्ष से बात बिगड़ गई। इस पर घूस देने वाले युवक ने दरोगा का वीडियो वायरल कर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed