{"_id":"6ace94eb0f9d04c63a059278","slug":"indian-squad-announced-for-nepal-tour-seven-players-from-kanpur-selected-kanpur-news-c-362-1-ka11003-158608-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नेपाल दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित, कानपुर के सात खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नेपाल दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित, कानपुर के सात खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन
कानपुर। नेपाल के पोखरा में 17 से 20 अक्तूबर तक होने वाली भारत-ए और नेपाल- ए की 100 बॉल क्रिकेट सीरीज के लिए अमेच्योर हंड्रेड क्रिकेट फेडरेशन (इंडिया) ने भारतीय टीम और प्रबंधन की घोषणा कर दी है। 15 सदस्यीय टीम में कानपुर के सात खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं, शहर के महेंद्र प्रताप सिंह को हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय दल 16 अक्तूबर को नेपाल के लिए रवाना होगा।
भारतीय टीम में कानपुर के प्रसेनजीत सिंह को कप्तान और बागपत के आलोक शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में कानपुर से मोहम्मद अब्बास (विकेटकीपर बल्लेबाज), उत्कर्ष, दिवाकर तिवारी, अभिजीत सिंह, अजय कुमार कठेरिया व राघव, मुंबई से अथर्व गौर, दिल्ली से कार्तिकेय मलिक, बागपत से वीर बालियान, प्रियांशु, रोहन, अंकित सिंह, सक्षम को शामिल किया गया है। बाएं हाथ के गेंदबाज राघव 10 साल के हैं।
यह है टीम प्रबंधन
टीम प्रबंधन में सौरभ नैन को मैनेजर, कानपुर के महेंद्र प्रताप सिंह को हेड कोच, एसएस डोगरा को मीडिया एडवाइजर, कृष्णा राय को सहायक कोच, आदर्श कुमार को सहायक मैनेजर, संतोष गुप्ता को बल्लेबाजी कोच और भूमिका यादव को तकनीकी हेड बनाया गया है।