फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   indian railway start four special train for kumbh

कुंभ आने और जाने के लिए चार स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे

Mon, 21 Jan 2019 12:24 AM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 21 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
indian railway start four special train for kumbh
डेमो पिक
पौष पूर्णिमा में भक्तों को भीड़ को देखते हुए रेलवे चार स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। यह ट्रेनेें 21 से 23 जनवरी तक कानपुर सेंट्रल और प्रयागराज से रवाना होंगी। कुंभ में जाने वालों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। भक्तों की बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


कानपुर सेंट्रल स्टेशन से सुबह 6:30 बजे  कुंभ स्पेशल ट्रेन 22442 रवाना होगी, जो सुबह 9:50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 12:20 बजे चित्रकूट पहुंचेगी। वहां से दोपहर 3:55 बजे रवाना होकर शाम 6:30 बजे प्रयागराज और इसके बाद रात में 9:40 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसी तरह प्रयागराज से कुंभ स्पेशल 00102 सुबह 6:30 बजे रवाना होगी जो सुबह 11:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
विज्ञापन


प्रयागराज से ही दूसरी कुंभ स्पेशल ट्रेन 00104 शाम 4:45 बजे रवाना होकर रात 9:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन सिर्फ 21 जनवरी को ही चलाई जाएगी। प्रयागराज से एक अन्य कुंभ स्पेशल दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर रात 9:00 बजे कानपुर सेंट्रल सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन भी 21 से 23 जनवरी तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed