{"_id":"5ba202ec867a557ff47de16b","slug":"indian-railway-catering-and-tourism-corporation-special-tour-package","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साढ़े 7 हजार में करें कई तीर्थ स्थलों की यात्रा, एेसे कराएं बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े 7 हजार में करें कई तीर्थ स्थलों की यात्रा, एेसे कराएं बुकिंग
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:53 PM IST
सार
- आईआरसीटीसी के ट्रेन टूर पैकेज में बिहार, बंगाल से लेकर दक्षिण भारत के प्रमुख मंदिरों की दर्शन यात्रा
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने 9 से 16 अक्तूबर तक 7560 रुपये में विशेष भारत दर्शन यात्रा का ट्रेन टूर पैकेज घोषित किया है। आठ दिन और सात रातों के इस पैकेज में आगरा कैंट से गया, गंगासागर (कोलकाता), पुरी, कोणार्क मंदिर और वैद्यनाथ मंदिर जैसे प्रमुख दार्शनिक स्थल की यात्रा शामिल है।
विज्ञापन
डेमो
गया में विष्णुपाद मंदिर, महाबोधि मंदिर, कोलकाता में गंगासागर, पुरी में जगन्नाथ मंदिर, भुवनेश्वर में कोणार्क मंदिर, जसीडीह में वैद्यनाथ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इस ट्रेन में बैठने की सुविधा आगरा कैंट, टूंडला, इटावा, कानपुर, लखनऊ, बनारस से उपलब्ध है। इसमें नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी खाना, स्थानीय बसों से लोकल यात्रा और धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था है।
इसके लिए यात्री लखनऊ के गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में जाकर टूर बुकिंग करा सकते हैं। वेबसाइट irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। कानपुर के लोग मोबाइल नंबर 9794844559 पर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
इसके लिए यात्री लखनऊ के गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में जाकर टूर बुकिंग करा सकते हैं। वेबसाइट irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। कानपुर के लोग मोबाइल नंबर 9794844559 पर जानकारी हासिल कर सकते हैं।