फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Indian Darts Team Announced; Three Players from the City Included

Kanpur News: भारतीय डाॅर्ट्स टीम हुई घोषित, शहर से तीन खिलाड़ी शामिल

Wed, 22 Apr 2026 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Indian Darts Team Announced; Three Players from the City Included
कानपुर। मलेशिया में 23 से 27 अप्रैल तक होने वाली ओपन डाॅर्ट्स चैंपियनशिप के लिए इंडियन डिसेबिलिटी डार्ट्स संगठन ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित की है। टीम में उत्तर प्रदेश के साथ महाराष्ट्र, कर्नाटक और राजस्थान के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें तीन खिलाड़ी शहर से हैं।
विज्ञापन



संगठन के महासचिव महेंद्र सिंह ने बताया कि कानपुर के शैलेश कुमार को टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। टीम में शहर से राहुल गुप्ता, रोहित गुप्ता और महेंद्र प्रताप सिंह का चयन हुआ है। व्हीलचेयर वर्ग में राहुल गुप्ता, रोहित गुप्ता, मुंबई के दत्त भारती और वाराणसी के महेश प्रताप शामिल हैं।
विज्ञापन


स्टैंडिंग वर्ग में रायबरेली के आलोक शर्मा, मनीष कुमार, वाराणसी के अशोक कुमार, प्रयागराज के दीपक कुमार, कानपुर के महेंद्र प्रताप सिंह, लखनऊ के संतोष कुमार गुप्ता, बरेली के शोभित कुमार, राजस्थान के भंवरलाल और प्रवीण दवे, महाराष्ट्र के राजन हरिश्चंद्र और कर्नाटक के वसीम अकरम को स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed