फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Indian Army Chief said- Operation Sindoor has not stopped, will give a befitting reply to the enemy

UP: सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने जगद्गुरु से ली दीक्षा, रामभद्राचार्य ने दक्षिणा में मांगा पीओके, ये भी कहा

Thu, 29 May 2025 12:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 May 2025 12:08 AM IST
सार

Chitrakoot News: भारतीय थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य से दीक्षा ली। जगद्गुरु ने उनसे गुरु दक्षिणा में पीओके मांगा है। थल सेना प्रमुख ने कहा है निश्चित रूप से यह दक्षिणा मिलेगी।

विज्ञापन
Indian Army Chief said- Operation Sindoor has not stopped, will give a befitting reply to the enemy
चित्रकूट पहुंचे थल सेना अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर रुका नहीं है। आतंकियों के खात्मे तक जारी रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सेना पीछे नहीं हटेगी। थल सेना प्रमुख बुधवार को अपनी पत्नी सुनीता के साथ तुलसी पीठ परिसर में पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य से भेंट की। इस दौरान उन्होंने जगदगुरु से दीक्षा ली। पति-पत्नी ने अलग-अलग जगद्गुरु से लगभग 10 मिनट तक बातचीत भी की। जगदगुरु ने सेना के जज्बे की प्रशंसा की। सेना प्रमुख को गदा भेंट की। कहा कि इसी गदा से दुश्मन पर विजय प्राप्त करें। आतंकवाद को कहीं भी जगह नहीं मिलनी चाहिए। सेना प्रमुख ने भी जगदगुरु को सेना का स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन


पाक अधिकृत कश्मीर की मांगी गुरु दक्षिणा
भारतीय थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य से दीक्षा ली। जगद्गुरु ने उनसे गुरु दक्षिणा में पीओके मांगा है। थल सेना प्रमुख ने कहा है निश्चित रूप से यह दक्षिणा मिलेगी। तुलसी पीठ आवास में बुधवार की देर शाम जगद्गुरु ने पत्रकारों से कहा कि सेना प्रमुख का सम्मान करने में उन्हें बहुत गौरव की अनुभूति हुई। कहा कि पाकिस्तान अगर आगे कोई आतंकवादी वारदात को अंजाम देता है तो वह नेस्तनाबूद हो जाएगा। यह भी बताया कि थल सेना अध्यक्ष ने उनसे उसी मंत्र की दीक्षा ली, जो मंत्र सीताजी ने हनुमानजी को लंका विजय के लिए दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed