{"_id":"618f8e152b57ea21421bd8d7","slug":"india-vs-new-zealand-team-india-will-take-on-kiwis-without-kohli-rohit-in-greenpark","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड: ग्रीनपार्क में कोहली-रोहित के बिना कीवियों से भिड़ेगी टीम इंडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड: ग्रीनपार्क में कोहली-रोहित के बिना कीवियों से भिड़ेगी टीम इंडिया
Sat, 13 Nov 2021 04:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 13 Nov 2021 04:10 PM IST
सार
25 से 29 नवंबर के बीच ग्रीनपार्क में होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैच में कोहली-रोहित के बिना टीम इंडिया कीवियों से भिड़ेगी।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रीनपार्क में 25 से 29 नवंबर के बीच भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की घोषणा शुक्रवार को की गई। कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत कई स्टार खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इससे शहरवासी मायूस हैं।
टीम की कमान अजिंक्य रहाणे को सौंपी गई है। विकेट कीपर ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी को कानपुर और मुंबई में होने वाले टेस्ट मैचों में आराम दिया गया है। कोहली मुंबई में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की अगुवाई करेंगे।
कुलदीप यादव टीम में नहीं, शहरवासी मायूस
टीम में इस बार चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को नहीं शामिल किया गया है। होम ग्राउंड में मैच होने के बावजूद कुलदीप को मौका न देने से शहरवासी मायूस हैं। उनका कहना है कि घरेलू मैदान पर कुलदीप को गेंदबाजी करते देखना सभी का सपना था जो अब टूट गया है। बता दें कि कुलदीप लंबे समय से टीम से बाहर हैं।
विज्ञापन
रहाणे समेत 10 खिलाड़ी होंगे क्वॉरंटीन
टेस्ट मैच से पूर्व भारतीय खेमे के दस खिलाड़ियों को होटल लैंडमार्क में एक हफ्ते के लिए क्वॉरंटीन किया जाएगा। इनमें अजिंक्य रहाणे, पुजारा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, रिद्धिमान शाह, केएस भरत, रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, इशांत शर्मा, पी कृष्णा हैं। ये खिलाड़ी 16 नवंबर को कानपुर आ जाएंगे। 23 नवंबर से सभी खिलाड़ी टीम के साथ ग्रीनपार्क में अभ्यास करेंगे।