{"_id":"61a52cc630464b45b7357cdf","slug":"india-new-zealand-match-venue-director-dr-sanjay-kapoor-said-next-year-ipl-match-is-to-be-held-in-green-park","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: भारत-न्यूजीलैंड मैच के वेन्यू डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर बोले- अगले साल ग्रीनपार्क में कराना है आईपीएल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: भारत-न्यूजीलैंड मैच के वेन्यू डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर बोले- अगले साल ग्रीनपार्क में कराना है आईपीएल मैच
Tue, 30 Nov 2021 01:40 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:40 AM IST
सार
डॉ. कपूर ने मैच के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस टीम को बधाई देते हुए कहा कि मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर और पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने किसी भी प्रकार अव्यवस्था नहीं होने दी। दर्शकों ने अनुशासन में रहकर मैच देखा।
विज्ञापन
डॉ. संजय कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ग्रीनपार्क स्टेडियम में 25 से 29 नवंबर तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए टेस्ट मैच के सफल आयोजन से वेन्यू डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि अब अगले साल ग्रीनपार्क में आईपीएल मैच कराना है। इसके लिए तैयारी अभी से शुरू कर दी है।
डॉ. कपूर ने मैच के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस टीम को बधाई देते हुए कहा कि मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर और पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने किसी भी प्रकार अव्यवस्था नहीं होने दी। दर्शकों ने अनुशासन में रहकर मैच देखा।
उन्होंने कहा कि खेल विभाग, यूपीसीए और केसीए के सदस्यों की मेहनत की बदौलत यह आयोजन सफल हो पाया है। उन्होंने बताया कि टिकटों की बिक्री भी पहले के मैचों की तुलना में अधिक रही है। एक करोड़ रुपये के टिकट बिके हैं। अगले साल आईपीएल मैच के लिए जल्द ही यूपीसीए निदेशक राजीव शुक्ला के नेतृत्व में बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी। उनसे भविष्य में इस तरह के टेस्ट, वनडे और टी-20 मैच ग्रीनपार्क में कराने के लिए निवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन
अगले माह यूपीसीए के अधिकारियों संग बैठक करेंगे डायरेक्टर
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के डायरेक्टर राजीव शुक्ला ने बताया कि वह अगले माह कानपुर आएंगे। एसोसिएशन के अधिकारियों संग बैठक करेंगे। इस टेस्ट में सराहनीय कार्य करने वालों की हौसलाअफजाई करेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं-लड़कियों को निशुल्क मैच दिखाने में यूपीसीए भविष्य में भी हर संभव मदद करेगा।

विजिटर गैलरी में दिखा ग्रीनपार्क का अभी तक का सफर
भारत और न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के अंतिम दिन सोमवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम के डायरेक्ट्रेट पवेलियन के प्रथम तल में तैयार विजिटर गैलरी का अवलोकन यूपीसीए के सदस्यों के साथ मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने किया। स्टेडियम के अभी तक के सफर को गैलरी में देखकर सभी दर्शकों ने तारीफ की।
गैलरी में ग्रीनपार्क में खेले गए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की जुड़ी सामग्री, फोटो, अखबारों की कटिंग, ट्रॉफी, शील्ड आदि रखी गई हैं। यहां पर 1955 में लंदन में बनाया गया सॉफ्ट ड्रिंक बॉक्स रखा गया हैै। वर्ष 1978 में ग्रीनपार्क में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मैच में इसका इस्तेमाल किया गया था।
खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाले बैट के अलावा हेलमेट, विकेट, गेंद, पैड को भी यहां दर्शकों के लिए रखा गया है। इस दौरान ग्रीनपार्क के इतिहास पर बनाई गई शॉर्ट फिल्म सभी ने देखी। मंडलायुक्त ने कहा कि जल्दबाजी में गैलरी तैयार की गई है। जल्द अन्य चीजों को संग्रहण किया जाएगा।
कोशिश की जा रही है कि गैलरी देखकर ग्रीनपार्क का इतिहास दर्शकों को पता चल सके। इस दौरान वेन्यू डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर, पूर्व सेलेक्टर शशिकांत खांडेकर, पूर्व भारतीय खिलाड़ी गोपाल शर्मा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी संजीव पाठक बॉबी, मयंक वाजपेयी, संजय तिवारी, तालिब आदि मौजूद रहे।