{"_id":"66f4f5881a0c72976003264a","slug":"india-bangladesh-test-match-modern-fire-fighting-bullets-deployed-for-the-first-time-in-green-park-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Bangladesh Test Match: ग्रीनपार्क में पहली बार तैनात की गईं मॉडर्न फायर फाइटिंग बुलेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
India-Bangladesh Test Match: ग्रीनपार्क में पहली बार तैनात की गईं मॉडर्न फायर फाइटिंग बुलेट्स
Thu, 26 Sep 2024 11:52 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 26 Sep 2024 11:52 AM IST
सार
Kanpur News: 27 सितंबर से भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच होना है। टेस्ट मैच को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रीनपार्क में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच को लेकर अग्निशमन विभाग ने भी तैयारियां पूरी कर ली है। आग से संबंधित कोई भी घटना न हो इसके लिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने स्टेडियम, ड्रेसिंग रूम और होटल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका होगा जब ग्रीनपार्क में होने वाले इंटरनेशनल मैच में मॉडर्न फायर फाइटिंग बुलेट्स को तैनात किया गया है।
उन्होंने बताया कि सभी अग्निशमन व्यवस्थाओं को क्रियाशील कर दिया गया है। चार से पांच अग्निशमन वाहन स्टेडियम के अंदर तैनात रहेंगे। उत्तर प्रदेश फायर सर्विस के 50 से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। स्टेडियम के बाहर भी अलग-अलग स्थानों पर दो से तीन फायर ब्रिगेड तैनात रहेंगी। उधर, लैंडमार्क होटल में स्टैंडबाई फायर ब्रिगेड रखी जाएगी। स्टेडियम की हर दीर्घा में अग्निशमन यंत्र लगाए जा चुके हैं।
पुलिस कमिश्नर ने तैयारियों की समीक्षा की
टेस्ट मैच को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने बुधवार को वेन्यू डायरेक्टर संजय कपूर, यूपीसीए के अन्य पदाधिकारियों तथा पुलिस उपायुक्त मुख्यालय आरती सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त लॉ एंड ऑर्डर मनोज पांडेय, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी व एलआईयू राजेश श्रीवास्तव अन्य अधिकारियों के साथ अभ्यास सत्र में स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान तैयारियों की समीक्षा की गई। सीपी ने बताया कि 27 सितंबर से एक अक्तूबर तक सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन पर खास ध्यान दिया गया है। इसके साथ ही स्टेडियम में प्रवेश और निकासी को सुव्यवस्थित बनाने के लिए कई व्यवस्थाएं की जा रही हैं।