फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   India-Bangladesh Test match, Match will be played on pitch number five, runs will rain, ball will also spin

भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच: पांच नंबर पिच पर होगा खेल, बरसेंगे रन... गेंद भी होगी स्पिन, ऐसे रहेंगे सत्र

Sun, 22 Sep 2024 01:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 22 Sep 2024 01:33 PM IST
सार

Kanpur News: भारत-बांग्लादेश का 27 सितंबर को पांच नंबर पिच पर मुकाबला होगा। ग्रीनपार्क में वर्ष 2021 में पिछला टेस्ट भी इसी विकेट पर खेला गया था। यह टेस्ट मैच ग्रीनपार्क स्टेडियम का 24वां टेस्ट मैच होगा।

विज्ञापन
India-Bangladesh Test match, Match will be played on pitch number five, runs will rain, ball will also spin
ग्रीनपार्क - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के ग्रीनपार्क में 27 सितंबर को भारत बनाम बांग्लादेश के बीच पांच नंबर पिच पर टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस पिच पर नवंबर 2021 में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच खेला गया था। गेंदबाजों के लिए पहले सत्र पर उछाल मिलेगा, जबकि दूसरा सत्र बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रहेगा। इससे इस पिच पर खूब रन बरसेंगे। आखिर में गेंद स्पिन करने लगेगी।

विज्ञापन


ग्रीनपार्क के पिच क्यूरेटर शिव कुमार ने बताया कि स्टेडियम में कुल नौ पिच हैं, जिसमें से तीन को तैयार किया गया है। टेस्ट मैच पांच नंबर की पिच पर खेला जाएगा। यहां पर कैमरा भी पिच पर फोकस करता है, इसलिए ब्रॉडकास्ट की टीम ने भी इस पिच की अनुमति बीसीसीआई से ले ली थी। पांच नंबर की पिच पर वर्ष 2021 में टेस्ट मैच खेला गया था।

विज्ञापन

मैच भी पांचवें दिन की आखिरी गेंद तक चला था। जबकि दो अभ्यास पिच भी मुख्य पिच के दोनों ओर बनाई गई हैं। पांच नंबर पिच को बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों के हिसाब से भी बनाया गया है।  इसमें पहले दिन गेंदबाजों के लिए उछाल मिलेगा, जबकि दूसरा सत्र बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रहेगा। इसी प्रकार दूसरे दिन के दूसरे व तीसरे सत्र में बल्लेबाज हावी रहेंगे।

विज्ञापन

25 व 26 सितंबर को ग्रीनपार्क में अभ्यास करेंगी टीमें
वहीं, चौथे व पांचवें दिन स्पिनरों का बोलबाला रहेगा। पिच क्यूरेटर ने बताया कि अब मैदान व पिच को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्य विकेट पर रोलिंग की जा रही है। दोनों ही टीमें 24 सितंबर को शहर आ जाएंगी और 25 व 26 सितंबर को ग्रीनपार्क में अभ्यास करेंगी।

विज्ञापन

ग्रीनपार्क भारतीय टीम के लिए हमेशा रहा श्रेष्ठ
ग्रीनपार्क स्टेडियम का निर्माण वर्ष 1952 में हुआ था। इसमें कुल 23 टेस्ट मैच, 15 वनडे और एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुका है। ग्रीनपार्क स्टेडियम चार आईपीएल मुकाबलों का भी गवाह बन चुका है। ग्रीनपार्क भारतीय टीम के लिए हमेशा से श्रेष्ठ रहा है। वहीं, टेस्ट मैचों की बात करें तो भारतीय टीम ने ग्रीनपार्क में 23 मुकाबले खेले गए।

ग्रीनपार्क स्टेडियम का 24वां टेस्ट मैच होगा
इनमें से सात मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है, तो 13 मैच बराबरी पर छूटे हैं और तीन मैचों में भारतीय टीम को हार का देखनी पड़ी है। इन्हीं आंकड़ों को देखते हुए 27 सितंबर को खेले जाने वाले भारत व बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच के लिए ऐसा विकेट बनाया गया है, जो परिणाम देने के साथ-साथ दर्शकों को मैच का रोमांच भी प्रदान करेगा। यह टेस्ट मैच ग्रीनपार्क स्टेडियम का 24वां टेस्ट मैच होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed