फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   India-Bangladesh Test Match: CM's advisor Avaneesh Awasthi inspected Green Park

भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच: CM के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने किया ग्रीनपार्क का निरीक्षण, देखा सी-बालकनी का काम

Sat, 21 Sep 2024 08:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Sep 2024 08:52 PM IST
सार

Kanpur News: भारत व बांग्लादेश के बीच 27 सितंबर से होने वाले टेस्ट मैच के लिए छह करोड़ का बीमा कराया गया। साथ ही 18 लाख रुपये मैदान का किराया जमा किया गया है।
 

विज्ञापन
India-Bangladesh Test Match: CM's advisor Avaneesh Awasthi inspected Green Park
मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी ने ग्रीनपार्क का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत व बांग्लादेश के बीच 27 सितंबर से होने वाले टेस्ट मैच के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने छह करोड़ रुपये का बीमा कराया है। वेन्यू डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने बताया कि अभी तक हुए सभी मैचों में यह सबसे बड़ा बीमा है। वर्ष 2021 में खेले गए भारत व न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान भी करीब तीन करोड़ का बीमा कराया गया था। इसके अलावा मैदान के किराये के रूप में 18 लाख रुपये भी जमा कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा कि सी-बालकनी के जर्जर होने के पीछे इस बार बड़ा बीमा कराया गया है। हालांकि यूपीसीए बालकनी को ठीक कराने में दिन-रात जुटा है। इसके लिए एचबीटीयू की तकनीकी टीम के साथ ही बनारस की टीम भी काम कर रही है। एचबीटीयू 22 सिंतबर को काम खत्म कर लोड चेक करके रिपोर्ट देगा। इसके बाद यह तय किया जाएगा कि इस बालकनी में कुल कितने दर्शक बैठेंगे।
विज्ञापन


25 फीसदी बढ़ाकर देना पड़ा किराया
उपनिदेशक खेल आरएन सिंह ने बताया कि ग्रीनपार्क में टेस्ट मैच का किराया 15 लाख है, लेकिन करार के अनुसार पांच साल बाद 25 फीसदी की बढ़ोतरी के चलते किराया 18 लाख हो गया है। वहीं, इस बार स्टेडियम में मैच के दौरान खानपान को लेकर वेंडर का पूरा काम भी खेल विभाग ने यूपीसीए को सौंप दिया है। इसके एवज में खेल विभाग ने पांच लाख रुपए लिए है, जो खेल प्रोत्साहन समिति में जमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने देखा सी-बालकनी का काम
शनिवार शाम को मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी व जल जीवन मिशन योजना के महानिदेशक डॉ. राज शेखर ने ग्रीनपार्क स्टेडियम का निरीक्षण किया। वेन्यू डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर, कोषाध्यक्ष प्रेम मनोहर गुप्ता के साथ सबसे पहले सी-बालकनी का जायजा लिया। यहां चल रहे मरम्मत के काम को देखकर संतोष जताया। अवनीश अवस्थी ने कहा कि ग्रीनपार्क स्टेडियम की सबसे आकर्षक दीर्घा है सी-बालकनी, ऐसे में इसका विशेष ख्याल रखा जाए। उन्होंने यूपीसीए के सदस्यों से दर्शक क्षमता को बढ़ाने पर भी चर्चा की।

 

सुरक्षा को लेकर लगाए गए कैमरे, बम निरोधक दस्ते ने की जांच
टेस्ट मैच को लेकर सुपर हाईटेक 360 डिग्री टिल्ट, जूम एंड पैन कैमरों को लगाने का काम शनिवार को पूरे स्टेडियम में किया गया। स्टेडियम में 18 हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा बाहरी क्षेत्र, टीम के आने वाले रास्ते व लैंडमार्क होटल में भी पुलिस की ओर से अलग से कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही दोपहर को पुलिस विभाग की ओर से आए बम निरोधक दस्ते ने पूरे मैदान में जांच भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed