{"_id":"a46532868a3d187107cd15a25ef467d7","slug":"independence-sacrifices-of-patriots-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्तों की कुर्बानियों से मिली आजादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्तों की कुर्बानियों से मिली आजादी
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Wed, 28 Jan 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की आजादी और पुरोधाओं को भुलाया नहीं जा सकता है। हमें ऐसे महापुरुषों
विज्ञापन
से प्रेरणा लेनी होगी। देश के गौरवशाली इतिहास को आत्मसात करना होगा। यह
बात जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण के दौरान कही।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर गत सोमवार को जिलाधिकारी मासूम अली सरवर ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। साथ ही संविधान में वर्णित संकल्प का स्मरण कराया।
कहा कि गणतंत्र का मतलब गण तथा लोगों का कानून व एक सिस्टम का तंत्र है। जिसमे सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। समय की सार्थकता को देखते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन भलीभांति करें।
जिलाधिकारी मासूम अली सरवर ने स्वतंत्रता सेनानी के परिवारी जन भगवानदीन, रामसेवक सचान, किशना देवी, ऊषा, रामश्री, बुद्धा देवी, कस्तूरी आदि को शाल भेंटकर व माला पहनाकर सम्मानित किया।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आशुतोष कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिवशंकर गुप्ता, मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार सिंह, सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
जिला अस्पताल में मरीजों को फल व मिष्ठान का वितरित किया गया। जिलाधिकारी मासूम अली सरवर ने मरीजों का हालचाल पूछा और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।