{"_id":"68a6320115271a11c907818e","slug":"indecent-behaviour-with-the-inspector-report-filed-against-four-persons-including-two-women-kanpur-news-c-362-1-ka11008-129490-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दरोगा से अभद्रता, दो महिलाओं समेत चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दरोगा से अभद्रता, दो महिलाओं समेत चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी के रैकेपुर में दरोगा के साथ अभद्रता और वर्दी फाड़ने के प्रयास में दो महिलाओं समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना करने पर आरोपियों ने दरोगा से अभद्रता की थी। मामले से जुड़ा एक वीडियो देर रात वायरल हुआ था।
बाबा मार्केट स्थित शराब की दुकान के मालिक आनंद मिश्रा की सूचना पर रैकेपुर चौकी प्रभारी सतपाल सिंह हमराह के साथ पहुंचे थे। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना करने पर इलाकाई अनुज और सुभाष ने विवाद शुरू कर दिया था। इसी बीच लक्ष्मी और गुड्डी भी आ गईं और अभद्रता करते हुए चौकी प्रभारी की वर्दी पकड़ ली। थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चारों आरोपियों की तलाश की जा रही है।