फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Indecency with former SP District President in auraiya

औरैया: पूर्व सपा जिलाध्यक्ष से दीवान ने की अभद्रता, धक्का देकर बाहर निकाला

Wed, 11 Mar 2020 04:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Mar 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
Indecency with former SP District President in auraiya
नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते सपाई  - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में सहायल क्षेत्र के गांव जड़कड़ू में होलिका दहन के बाद सोमवार की रात शराब के नशे में दो युवकों में मारपीट हुई। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया। मंगलवार की सुबह जब इस मामले की जानकारी करने पूर्व सपा जिलाध्यक्ष थाने पहुंचे तो वहां मौजूद दीवान ने अभद्रता कर भगा दिया।
विज्ञापन


इधर आक्रोशित सपाईयों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा दीवान के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर सपाई ने प्रदर्शन समाप्त किया। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई न होने से सपाईयों में आक्रोश व्याप्त है। इधर सपाईयों ने बताया कि यदि दीवान के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो वह प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

सोमवार की देररात होलिका दहन के बाद गांव जड़कड़ू में शराब के नशे में घुत ऊधल पुत्र नबाब सिंह और बिनीत पुत्र सत्य नरायन के बीच गाली गलौज के साथ हाथापाई हो गई। मामला तूल पकड़़ते देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को देते हुए किसी तरह मामला शांत कराया। मामला शांत होने के बाद गांव पहुंची पुलिस दोनों युवकों को थाने ले आई।

मंगलवार की सुबह 11 बजे तक दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर घटना के संबंध में जानकारी करने पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव थाने पहुंचे। जहां मौजूद दीवान मुकेश शाहू ने सपा जिलाध्यक्ष से अभद्रता करते हुए थाने से भगा दिया। इधर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष से अभद्रता की जानकारी सपाईयों की हुई तो सपाईयों की भीड़ थाने में जमा हो गई। सपाईयों ने थाने का घेराव कर नारेबाजी करते हुए दीवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थाने का हुआ घेराव और प्रदर्शन की जानकारी जब पुलिस अधिकारियों को हुई, तो उन्होंने प्रदर्शन करने वाले सपाईयों से संपर्क किया और प्रदर्शन समाप्त करने की बात कही। साथ ही आश्वासन दिया कि होली के तुरंत बाद दीवान के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन पर सपाईयों का गुस्सा शांत हुआ और वह घरों को रवाना हुए। 

प्रदर्शन के दौरान सपाईयों ने बताया कि दीवान की हठकर्मिता और तानाशाही से गांव से लोग परेशान है। थाने पहुंचने वाले फरियादियों के साथ भी दीवान अभद्रता से बात करता है। बुधवार की दोपहर तक दीवान के खिलाफ कार्रवाई न होने से आक्रोशित सपाईयों ने कहा कि यदि दीवान के खिलाफ कार्रवाई न की गई, तो वह लोग धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। 

पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह ने बताया कि वह युवकों से मिलने गए थए। जहां दीवान ने धक्का देकर थाने से बाहर निकाला और अभद्रता की। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed