फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Indecency with BKU leaders, sitting on dharna in police station premises

Kanpur News: भाकियू नेताओं से अभद्रता, थाना परिसर में धरने पर बैठे

Wed, 20 Nov 2024 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Indecency with BKU leaders, sitting on dharna in police station premises
फर्रुखाबाद। ग्रामसभा सदस्यों के साथ शपथ पत्र बनवाते वक्त एक भाकियू नेता के साथ कलक्ट्रेट में कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी। सूचना पर मंगलवार देर शाम कई भाकियू नेता एकत्रित होकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। देर शाम थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। देर रात सीओ सिटी ने दो दिन के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान नेताओं ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन

राजेपुर थाने के गांव कमालुद्दीनपुर निवासी अनीश सिंह भाकियू के कानपुर मंडल अध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा, विजय कटियार समेत करीब 50 से अधिक लोगों के साथ फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचे। अनीश ने तहरीर देकर कहा कि वह ग्रामसभा के सदस्यों के साथ मंगलवार दोपहर में शपथ पत्र बनवा रहे थे। उसी समय कुछ नामजद लोगों ने आकर उनके साथ अभद्रता की। गले में पड़ा उनका गमछा खींच लिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी अपराधी किस्म के लोग हैं। कुछ पर कई-कई मुकदमे भी दर्ज हैं। दबंगों ने धमकी दी कि यदि कचहरी में दिखाई दिया, तो गोली मार दूंगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से शिकायत करना बंद कर दें। आरोपी उनकी हत्या करवा सकते हैं। प्रभाकांत मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, तो वह कोतवाली में ही पंचायत करेंगे। किसी भी किसान के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा। कार्रवाई की मांग को लेकर देर शाम खफा भाकियू नेता धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

देर रात एश्वर्य उपाध्याय ने किसान नेताओं से दो दिन के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान नेताओं ने धरना खत्म किया।
इंस्पेक्टर गोविंद हरि वर्मा ने बताया कि किसान नेता तहरीर लेकर आए थे। जांच कर मामला दर्ज करने की बात कही थी। इसके बाद भी वे थाना परिसर में धरने पर बैठ गए थे। सीओ सिटी के आश्वासन पर किसान नेताओं ने धरना खत्म किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed