फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IND vs NZ Test: Mayank Agarwal got out early in the first day's play, Shubman Gill took over

IND vs NZ Test: पहले दिन के खेल में मयंक अग्रवाल जल्द हुए आउट, शुभमन गिल ने संभाला

Thu, 25 Nov 2021 09:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 25 Nov 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
IND vs NZ Test: Mayank Agarwal got out early in the first day's play, Shubman Gill took over
शॉट खेलते शुभमन गिल - फोटो : amar ujala
कानपुर ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहला दिन मयंक अग्रवाल के जल्द आउट होने के बाद शुभमन गिल ने एक ओर से छोर संभाले रखा। 21 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद पुजारा के साथ उन्होंने सधी पारी खेली और दबाव को कम किया।
विज्ञापन


एजाज पटेल की गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाकर स्कोर बोर्ड को तेजी से आगे बढ़ाया। गिल ने 50 गेंदों पर तेजी से 35 रन बनाए। गिल और पुजारा के बीच लंच ब्रेक तक 61 रनों की साझेदारी हुई। लंच के बाद गिल के रूप में दूसरा विकेट न्यूजीलैंड को मिला। 
विज्ञापन


कप्तान नहीं खेल पाए बड़ी पारी
गिल के आउट होने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे क्रीज पर आए और पुजारा के साथ स्कोर को आगे बढ़ाया। रहाणे ने 37वें ओवर में एजाज पटेल की गेंद पर चौका मारा और इसी के साथ भारत ने अपने 100 रन पूरे किए। इसके बाद साउदी ने 103 के स्कोर पर पुजारा को आउट कर पवेलियन भेज दिया। पुजारा 88 मिनट क्रीज पर डटे रहे और 26 रन बनाए। पुजारा के बाद श्रेयस अय्यर के साथ रहाणे ने पारी बढ़ाई। वो अच्छी लय में भी दिख रहे थे। लेकिन 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान रहाणे भी जैमिसन का शिकार बन गए। उन्होंने 63 गेंदों पर 35 रन बनाए और बड़ी पारी नहीं खेल पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जली फ्लड लाइट, केवल स्पिनर्स को अनुमति
कम रोशनी के चलते करीब पौने चार बजे फ्लड लाइटें जला दी गई थीं। अंपायर्स ने कहा कि रोशनी कम है, इसलिए सिर्फ स्पिनर्स ही गेंदबाजी कर सकते हैं। इसके बाद छह ओवर शेष रहते पहले दिन का खेल खत्म कर दिया गया।


2016 में भी जडेजा ने लगाया था अर्द्धशतक
पांच साल पहले 2016 में न्यूजीलैंड के साथ हुए टेस्ट मैच में भी जडेजा ने अर्द्धशतक लगाया था। उन्होंने मैच की दोनों इनिंग में मिलाकर कुल 92 रन बनाए थे। नाबाद 50 रन उनका अधिकतम स्कोर था। अब ग्रीनपार्क में हो रहे मैच के पहले दिन ही उन्होंने नाबाद 50 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed