फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ind Vs Ban, Indian team liked the local food, fans sent the citys famous khasta-laddu, players liked this dish

Ind Vs Ban: भारतीय टीम को भाया देशी खाना, फैंस ने भेजे शहर के मशहूर खस्ते-लड्डू, खिलाड़ियों को भाया ये व्यंजन

Thu, 03 Oct 2024 04:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 03 Oct 2024 04:57 PM IST
सार

Kanpur News: शेफ ने बताया कि खिलाड़ी रोटी कम खाते हैं, चावल ज्यादा खाते हैं। शुभमन गिल तेल नहीं खाते हैं। उन्हें सुबह आवोकाडो और ब्लू बेरी स्मूदी, सिलेरी जूस और चार पोर्च्ड एग विद पालक खाते रहे। गौतम गंभीर, जडेजा को चिकन ग्रेवी पसंद आया।

विज्ञापन
Ind Vs Ban, Indian team liked the local food, fans sent the citys famous khasta-laddu, players liked this dish
टेस्ट मैच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में टेस्ट मैच में भारत को बांग्लादेश से मिली जीत का जश्न भारतीय खिलाड़ियों ने केक काटकर मनाया। यहां से सभी ने अपने पसंदीदा खाने का ऑर्डर दिया। और सभी जाने की तैयारी करने लगे। वो खिलाड़ी जो दिल्ली जाने वाले थे। वे साढ़े चार बजे मुंबई जाने वाले साढ़े छह बजे निकल गए। मैनेजर शैलेंद्र यादव ने बताया कि सभी को होटल लैंडमार्क की मेहमाननवाजी खूब पसंद आई।

विज्ञापन

कहा कि जाते-जाते सभी खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की। विराट कोहली को घर का खाना शहर में बहुत पसंद आया। विराट ने होटल लैंडमार्क के शेफ बलराम से दोपहर के खाने में सब्जी, दाल रोजाना बनवाई, जिसे कभी रोटी तो कभी चावल के साथ खाया। शेफ बलराम सिंह ने बताया कि विराट को सुबह सबसे पहले ब्लैक कॉफी पीनी रहती थी, उनके लिए सुबह सवेरे ब्लैक कॉफी बनाकर देते।
विज्ञापन

उसके बाद जिम करने के बाद वो अपना नाश्ता लेते जिसमें विराट को सरसों के तेल में बना ऑमलेट लाल मिर्च पाऊडर के साथ खाना पसंद है। विराट कोहली को घर जैसा खाना चाहिए था। विराट को आलू गोभी, दाल और चावल के अलावा पालक कॉर्न और बाजरे की रोटी भी बहुत पसंद आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौतम गंभीर-जडेजा को चिकन ग्रेवी पसंद आई
शेफ ने बताया कि खिलाड़ी रोटी कम खाते हैं, चावल ज्यादा खाते हैं। शुभमन गिल तेल नहीं खाते हैं उन्हें सुबह आवोकाडो और ब्लू बेरी स्मूदी, सिलेरी जूस और चार पोर्च्ड एग विद पालक खाते रहे। इसके अलावा खाने में ग्रिल्ड चिकन, किनुआ राइस, सॉटे वेजिटेबल्स खाया, जो उन्हें बहुत पसंद आया। गौतम गंभीर, जडेजा को चिकन ग्रेवी पसंद आया।

खिलाड़ियों ने खूब खाया भुना हुआ भुट्टा
शेफ बलराम ने बताया कि खिलाड़ियों ने भुना भुट्टा खूब खाया। उनके लिए हमने विशेष तौर पर भुट्टे को भूना और नींबू नमक लगाकर उन्हें सर्व किया, जिसे लगभग सभी खिलाड़ियों ने पसंद किया। रोटी के लिए लगाए गए तंदूर में ही उनका भुट्टी सेका। जैसे देसी लोग खाते हैं, बिल्कुल वैसा ही स्वाद उन्हें दिया। इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों ने आलू मटर टिक्की, रगड़ा पेटी भी खाई।

बांग्लादेश की टीम को भी नॉनवेज में अच्छा स्वाद मिला
सिराज एक दिन रुककर गए, उनके साथ हम सभी ने केक काटा। इसके अलावा कुछ बाहरी लोगों ने शहर के मशहूर खस्ते भेजें, लड्डू मिठाई खिलाड़ियों के लिए बाहर से आए। हालांकि उन्होंने सुरक्षा कारणों के चलते उसे खाया नहीं। बांग्लादेश की टीम को भी नॉनवेज में अच्छा स्वाद मिला। उन्होंने भी खाने की खूब तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed