फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Increasing women's participation in work is the foundation of development

Kanpur News: कामकाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी विकास की आधारशिला

Tue, 14 Apr 2026 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Increasing women's participation in work is the foundation of development
सरसैया घाट ​स्थित नवीन सभागार मे आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम मे हुआ महिलाओं का सम्मान - फोटो : संवाद
कानपुर। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का प्रसारण दिखाया गया। यहां महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार सुने और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और जनप्रतिनिधियों ने समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। विधायक नीलिमा कटियार और सरोज कुरील ने कामकाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को विकास की आधारशिला बताया।
विज्ञापन

पतारा ब्लॉक की तिलसड़ा ग्राम पंचायत की प्रधान सुलेखन कुशवाहा, दूरौली की दीक्षा पटेल और कल्याणपुर के रमेल नगर की पूनम निषाद को अपने गांव को मॉडल बनाने, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। गांव में जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर ककवन की पंचायत सहायक दीक्षा, कल्याणपुर के धरमगतपुर की श्रेया गौतम, शिवराजपुर के निवादा महसन की प्रतिमा, चौबेपुर बंसढी की रोशनी कश्यप और बिल्हौर के बारामऊ की दीप लक्ष्मी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वंदना, सरिता, मालती देवी, गरिमा यादव, रेनू कुमारी और संगीता श्रीवास्तव को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में टोल-फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल कर अपना समर्थन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed