फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Increased number of vehicles coming from Prayagraj at Bara toll

Kanpur News: बारा टोल पर प्रयागराज से आने वाले वाहनों की बढ़ी संख्या

Tue, 11 Feb 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 11 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Increased number of vehicles coming from Prayagraj at Bara toll
बारा टोल से पहले जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : संवाद
रनियां (कानपुर देहात)। प्रयागराज में कुंभ स्नान कर लौटने व कुंभ में जाने वाले वाहनों की वजह से नेशनल हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ी है। इससे पिछले दो दिनों से हाईवे पर कई जगह रुक-रुक कर जाम लग रहा है। सबसे खराब हालत बारा टोल प्लाजा व रनियां से रायपुर के बीच की है। टोल बूथ पर वाहनों की लंबी लाइन लग रही है। इससे वाहन सवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सोमवार को कानपुर से इटावा जाने वाले लेन पर रायपुर से रनियां के बीच एक किलो मीटर की दूरी में जाम लगा रहा। विसायकपुर चौराहा के पास रुक-रुक कर कई बार जाम लगा। जाम की वजह से कानपुर से इटावा जाने वाले लेन पर एक किलो मीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लगी नजर आई। यह वाहन आगे बढ़ कर टोल बूथ पर पहुंचे तो फिर से इन्हें जाम का सामना करना पड़ा। बारा टोल पर सभी लेने पर वाहन जाम में फंसे नजर आए। हालांकि टोल कर्मचारी मौके पर पहुंच कर गाड़ियों के फास्टैग स्कैन करते रहे। वहीं जो गाड़ियां बूथ पर फंसी उन्हें बिना टोल लिए निकाला गया।
विज्ञापन

....................

हाईवे पर ज्यादातर दिखी बाहरी गाड़ियां
महाकुंभ में जाने वालों में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, जयपुर, मध्य प्रदेश, देहरादून के श्रद्धालु शामिल रहे। सड़क पर ज्यादातर इन्हीं राज्यों की गाड़ियां थीं। इनमें निजी वाहनों के अलावा टूरिस्ट गाड़ियां भी रहीं। श्रद्धालुओं का एक साथ जत्था निकला तो कई जगह जाम के हालात बने रहे। सोमवार को प्रयागराज से वापस आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। कानपुर देहात की सीमा रायपुर से लेकर बारा टोल तक रुक-रुक कर पूरे दिन जाम रहा। इससे माती मुख्यालय से जाने व लौटने वाले लोगों के साथ स्कूली बसें भी फंसी रहीं। शाम पांच बजे बारा टोल में लगभग डेढ़ किलोमीटर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
स्नान अच्छे से किया पर जाम से हुए परेशान
प्रयागराज से कुंभ स्नान कर कार से लौट रहे जयपुर निवासी नवीन कुमार ने बताया कि फतेहपुर से जाम से जूझते चले आ रहे हैं। बारा टोल तक पहुंचने में 6 घंटे का समय लगा है। इटावा के गुलशन सिंह ने बताया कि प्रयागराज जाने में इतनी समस्या नहीं हुई। जितनी वापस आने में हुई है। चौडगरा से जाम लगना शुरू हुआ। इसके बाद कानपुर व बारा में टोल पर जाम मिला है। जयपुर की भावना वर्मा ने बताया कि 144 वर्षों के बाद कुंभ आया है। उत्साह से कुंभ में डुबकी लगाई। क्या पता था, इतनी समस्या उठानी पड़ेगी।
.................

दुकानों में नहीं मिल रही पानी के बोतल

महाकुंभ से वापस आने वाले श्रद्धालु घंटों जाम में लगे हैं। तेज धूप के बीच लोग प्यास से परेशान दिखे। हाईवे किनारे की दुकानों में पानी खरीदने में होड़ लगी रही। कई दुकानों में पानी का स्टॉक खत्म हो गया। इससे यात्री परेशान नजर आए।

वर्जन.............

दोगुना से अधिक निकल रहे वाहन
बारा टोल से सामान्य दिनों में 30 हजार वाहन 24 घंटे में गुजरते हैं। इन दिनों प्रतिदिन 24 घंटे में 70 हजार के करीब वाहन गुजर रहे हैं। यह संख्या पिछले कुछ दिनों से बढ़ी है। इस वजह से टोल पर वाहनों की लाइन लग जाती है। जाम से निपटने के लिए प्रत्येक बूथ पर अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए हैं। ज्यादा लंबी लाइन होने पर बूथ खोल दिए जाते हैं। जिससे लोगों को परेशानी न हो। - नीरज त्रिपाठी, टोल मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed