फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Incorporate Japanese technology into Indian agriculture experts said will invest in UP under the project

Kanpur: जापानी तकनीक का भारतीय खेती में करें समावेश, विशेषज्ञ बोले- प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश में करेंगे निवेश

Fri, 14 Feb 2025 05:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 14 Feb 2025 05:30 PM IST
सार

Kanpur News: कृषि वानिकी एवं मत्स्य मंत्रालय जापान सरकार के प्रतिनिधि मित्सुओ सिमाड़ा ने बताया कि मॉडल फार्म प्रोजेक्ट के तहत जापानी कंपनी उत्तर प्रदेश में निवेश करेगी व तकनीकी प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन
Incorporate Japanese technology into Indian agriculture experts said will invest in UP under the project
सीएसए कैंपस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शाकभाजी विभाग में सोमवार को जापानी तकनीक से मॉडल फार्म तैयार करने पर संवाद कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने की। इसमें जापानी तकनीक का भारतीय खेती में समावेश करने व कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

विशेष सचिव कृषि ओपी वर्मा ने कहा कि मॉडल फार्म प्रोजेक्ट की सफलता के लिए जापानी प्रतिनिधि एवं विवि के कृषि वैज्ञानिकों के मध्य नियमित संवाद जारी रहना चाहिए। इससे कृषि की नई तकनीकों को खेतों तक पहुंचाया जा सकेगा। कृषि वानिकी एवं मत्स्य मंत्रालय जापान सरकार के प्रतिनिधि मित्सुओ सिमाड़ा ने बताया कि मॉडल फार्म प्रोजेक्ट के तहत जापानी कंपनी उत्तर प्रदेश में निवेश करेगी व तकनीकी प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

चेरी टमाटर की खेती करने की दी जानकारी
मेबीऑल कंपनी जापान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. हिरोशी योशिओका ने आईमैक फिल्म फार्मिंग तकनीक से जल संवर्धन की तुलना में 75 फीसदी तक पानी की बचत करके चेरी टमाटर की खेती करने की जानकारी दी। कार्यक्रम में नोडॉका सकी, फ्यूकी वाटानेब, सतोशी नेगामी, डॉ. कोजी इसीकावा, अजुसा मिशिमा, डॉ. सुशील आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में करीब 150 किसानों के साथ-साथ 30 शोध छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed