{"_id":"58f5eea84f1c1ba346471521","slug":"income-tax-raid-on-big-government-officers-residence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अफसरों और ट्रेवल एजेन्सियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अफसरों और ट्रेवल एजेन्सियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 19 Apr 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग का छापा
इनकम टैक्स के निशाने पर अब कई सरकारी अफसर भी आ चुके हैं। महीने में लाखों की कमाई जुटाने के मामले में कानपुर की एआरटीओ सुनीता वर्मा के घर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। पुलिस के साथ इनकमटैक्स डिपार्टमेन्ट की टीमें एक-एक दस्तावेज को खंगाल रही हैं। इसके अलावा कानपुर के ही वाणिज्यकर ज्वाइंट कमिश्नर डीके वर्मा के ठिकानों पर भी रेड पड़ी है। डीके वर्मा एआरटीओ सुनीता वर्मा के पति हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
इनकम टैक्स विभाग के पास शिकायतें आ रही थीं
सरकारी अधिकारियों की गाड़ी
दोनों पति-पत्नियों के खिलाफ इनकम टैक्स विभाग के पास शिकायतें आ रही थीं कि वर्मा फैमिली गलत ढंग अपने-अपने विभागों से पैसे कमा रही हैं। ऊंचे पद का रसूख दिखाकर इन दोनों ने कर्मचारियों के मुंह बंद कर रखे थे। सुनीता और डीके वर्मा के तिलक नगर लीला पैलेस वाले घर में पुलिस की टीमें मुस्तैद हैं। किसी को भी उनके घर की तरफ जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। मंगलवार को इनकम टैक्स की 15 से ज्यादा टीमें छापेमारी के लिए कानपुर के बड़े सरकारी अधिकारियों और व्यापारियों के घर छापा मारने पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शताब्दी ट्रैवल्स के 8 ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड
इनकम टैक्स का छापा
एआरटीओ और वाणिज्यकर ज्वाइंट कमिश्नर के अलावा जानी-मानी ट्रैवल एजेन्सी शताब्दी ट्रैवल्स के 8 ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी। कानपुर के अलावा ग्वालियर वाले दफ्तर में मध्यप्रदेश की इनकम टैक्स टीमों ने छापा मारा। तीनों के यहां जांच चल रही है। अभी तक अायकर विभाग के अधिकारी कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक केवल वर्मा फैमिली के घर से 2 करोड़ और शताब्दी ट्रैवल्स के अलग-अलग ठिकानों को मिलाकर कुल 10 करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद हुआ इसका अभी तक कोई हिसाब-किताब नहीं मिला है। इनकमटैक्स डिपार्टमेन्ट के इस बड़े एक्शन से पूरे कानपुर शहर में हड़कंप मचा हुआ है। लंबे समय बाद ये मौका आया है जब आयकर विभाग ने बड़े पैमाने पर औद्योगिक शहर कानपुर के अलग-अलग इलाकों में इस तरह छापेमारी की है।