{"_id":"63340856a8b4b352d314f2dc","slug":"income-tax-officer-dead-body-police-questioned-the-family-members-of-vimlesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Income Tax Officer Dead Body: पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताई आपबीती, बोले-पुत्र प्रेम में बेटे को जिंदा समझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Income Tax Officer Dead Body: पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताई आपबीती, बोले-पुत्र प्रेम में बेटे को जिंदा समझे
Wed, 28 Sep 2022 02:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 28 Sep 2022 02:11 PM IST
सार
आयकर अधिकारी की मौत के मामले में विमलेश के परिजनों से पूछताछ करने एडीसीपी वेस्ट टीम के साथ उनके घर पहुंचे। उसके माता-पिता ज्यादा भावुक हैं और उन्हें लगा था कि बेटा जिंदा है। इस कारण शव 17 महीने से रखा हुआ था।
विज्ञापन
भावुक हुई विमलेश की मां व मौके पर टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में आयकर अधिकारी की मौत के मामले में एडीसीपी वेस्ट बुधवार को टीम के साथ विमलेश के घर जांच करने पहुंचे। टीम ने परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ की। बताते चलें कि आयकर अधिकारी का शव 17 माह से घर में ही रखा रहा। इस मामले में विमलेश के ऑफिस और उसका उपचार करने वाले डॉक्टरों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
एडीसीपी वेस्ट लखन सिंह यादव और एसीपी कल्याणपुर दिनेश शुक्ला सुबह 11:56 बजे विमलेश के घर पहुंचे। टीम ने उसके पिता राम औतार, मां राम दुलारी, भाई सुनील और दिनेश व पत्नी मिताली से पूछताछ की। एडीसीपी के मुताबिक परिजनों ने किसी केमिकल के प्रयोग न करने की बात कही है।
विज्ञापन
उसके माता-पिता ज्यादा भावुक हैं और उन्हें लगा था कि बेटा जिंदा है। इस कारण शव 17 महीने से रखा हुआ था। एडीसीपी ने बताया कि इस मामले में अन्य बिंदुओ पर जांच की जाएगी। जल्दी ही इसकी रिपोर्ट बनाकर ज्वाइंट सीपी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन