{"_id":"69693ecefe838bb52b0d5d0f","slug":"income-tax-department-raids-bhole-baba-milk-food-industry-investigation-lasts-for-four-and-a-half-hours-kanpur-news-c-220-1-akb1006-136879-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: भोलेबाबा मिल्क फूड इंडस्ट्री में आयकर विभाग का छापा, साढ़े चार घंटे चली जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: भोलेबाबा मिल्क फूड इंडस्ट्री में आयकर विभाग का छापा, साढ़े चार घंटे चली जांच
Fri, 16 Jan 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर के छतेनी स्थित भोलेबाबा मिल्क फूड इंडस्ट्री धौलपुर प्राइवेट लिमिटेड में गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब आगरा से आई आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम को देखकर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। टीम ने करीब साढ़े चार घंटे तक जांच-पड़ताल की।
सुबह साढ़े सात बजे आयकर विभाग की टीम कंपनी पहुंची तो सबसे पहले गेट पर मौजूद गार्डों के मोबाइल ले लिए। इसके बाद गेट बंद करा दिया। इसके बाद कंपनी के अंदर कार्यालयों में जाकर जांच शुरू की। वहीं, कर्मचारियों को बाहर जाने से भी रोक दिया गया। बाहर से अंदर जाने के लिए पूर्ण पाबंदी लगा दी। टीम ने डेयरी के अंदर दस्तावेजों व खातों और अन्य अभिलेखों की जांच की। कंप्यूटर सिस्टम और लेन-देन से जुड़े रिकार्ड समेत अन्य अभिलेख जांचते रहे। यह जांच दोपहर 12 बजे तक की जाती रही। साढ़े चार घंटे तक जांच की गई। इसके बाद टीम निकल गई।
मजदूर सर्वेश, आशीष कुमार ने बताया कि सुबह मजदूरों के पहुंचने से पहले टीम पहुंच गई थी। इस पर अंदर जाने से रोक लगा दी गई है। हांसेमऊ निवासी अनुराग ने बताया कि भाई हरीओम रात आठ से सुबह आठ तक ड्यूटी करता है। सुबह 10 बजे तक घर नहीं पहुंचा उसका मोबाइल भी नहीं उठ रहा था। इसलिए जानकारी करने पहुंचे तो आयकर टीम के छापेमारी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
उसे भी जांच की बात कहकर गेट के बाहर से ही वापस कर दिया गया। इधर जांच करने पहुंचे अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे। वहीं कुछ कर्मचारियों ने बताया कि आगरा से टीम आई थी। टीम ने राजस्थान के धौलपुर, यूपी के अलीगढ़, कानपुर देहात में छतेनी और जैनपुर में छापेमारी कर जांच की गई है। भोगनीपुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना नहीं दी गई।