फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Income Tax Bar Association Defeats Sales Tax Association

Kanpur News: इनकम टैक्स बार एसोसिएशन ने सेल्स टैक्स एसोसिएशन को हराया

Thu, 02 Apr 2026 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Bar Association Defeats Sales Tax Association
ट्रॉफी के साथ विजेता इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की टीम। - फोटो : संगठन
कानपुर। कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित मैच में एसोसिएशन की टीम ने सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन को 86 रन से हराकर खिताब जीता। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए मैच में कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन ने 20 ओवर में छह विकेट पर 189 रन बनाए। टीम से अंकित ने 50 रन की पारी खेली। आशीष जौहरी ने 31, सूर्यांश अग्रवाल ने 25 व कुलदीप यादव ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी में सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से मनीष कटियार ने तीन, सचिन ने दो और पंकज ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन


वहीं सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन की पूरी टीम 18 ओवर में 103 रन पर ही ऑलआउट हो गई। टीम से रंजीत सिंह ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। गेंदबाजी में कुलदीप ने तीन विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब आशीष जौहरी दिया गया। रंजीत सिंह को बेस्ट बल्लेबाज, कुलदीप यादव को बेस्ट गेंदबाज और अंकित जौहरी को बेस्ट क्षेत्ररक्षक चुना गया। इस मौके पर नरपत जैन, शैलेंद्र सचान, मनीष श्रीवास्तव, शैलेश वर्मा, प्रशांत रस्तोगी, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed