फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In Tidwa and Shobhan, the farmers locked the cows in the panchayat building

टिडवा व शोभन में किसानों ने पंचायत भवन में बंद किए गोवंश

Mon, 31 Jan 2022 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
In Tidwa and Shobhan, the farmers locked the cows in the panchayat building
टिढ़वा गांव के पंचायत भवन में बंद छुट्टा गोवंश। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर/शिवली। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान छुट्टा गोवंशों से परेशान हैं। मवेशियों के झुंड खेतों में तैयार फसलों को चट कर जा रहे हैं। वहीं फसल बचाने के लिए किसान दिन रात रखवाली करने को मजबूर हैं। इससे नाराज डेरापुर के टिडवा व मैथा तहसील के शोभन गांव के लोगों ने छुट्टा मवेशियों को पंचायत भवन में बंद कर दिया।
विज्ञापन

डेरापुर के टिडवा गांव के आसपास जंगल है। इससे काफी संख्या में छुट्टा गोवंश गांव के आसपास एकत्र हो जाते हैं। वहीं ठंड में रखवाली के बाद भी फसलों को नुकसान पहुंचता देख किसानों में नाराजगी है। एक माह पहले तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर किसानों ने मवेशियों को गोशाला भेजने की मांग की थी।
विज्ञापन

फिर भी कोई व्यवस्था नहीं की गई। रविवार को किशोरी लाल कुशवाहा, अशोक पाल, अवधेश गौतम, पिंटू दुबे, राम सिंह, रमेश आदि किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के तहसील उपाध्यक्ष राकेश यादव के साथ मिलकर छुट्टा गोवंशों को पंचायत भवन में बंद कर दिए। ग्राम पंचायत अधिकारी अमित त्रिपाठी व प्रधान पति राघव सिंह बेरिया ने ग्रामीणों को समझाया और गोवंश को आश्रय स्थल में भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मैथा क्षेत्र में भी खेतों में रखवाली के बाद भी छुट्टा गोवंशों से फसलें बचाना मुश्किल हो रहा है। अफसरों को जानकारी देने के बाद भी समस्या का निदान न होने पर ग्रामीणों ने रविवार को छुट्टा गोवंशों को घेरकर पंचायत भवन में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने आश्रय स्थल बनवाने की मांग की।

सूचना पर पहुंचे ग्राम विकास अधिकारी सुखदेव ने किसानों को समझा कर शांत कराया और गोवंशों को गोशाला में भेजने का भरोसा दिया। एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। गोवंश गोशाला भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed