Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In their PhD coursework, research scholars will study AI in research.

Kanpur News: पीएचडी कोर्स वर्क में शोधार्थी पढ़ेंगे एआई इन रिसर्च

Fri, 13 Nov 2026 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
In their PhD coursework, research scholars will study AI in research.
कानपुर। शोध की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए अब शोधार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के सही इस्तेमाल की जानकारी भी हासिल करनी होगी। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय ने पीएचडी कोर्स वर्क में इसी उद्देश्य से नया विषय जोड़ने का निर्णय लिया है। सत्र 2026-27 से शोधार्थियों को ‘एआई इन रिसर्च’ पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके जरिए उन्हें बताया जाएगा कि शोध के अलग-अलग चरणों में एआई की मदद किस तरह ली जा सकती है और इसके इस्तेमाल में किन नैतिक मानकों का ध्यान रखना जरूरी है। विश्वविद्यालय का यह निर्णय किसी एक विषय या विभाग तक सीमित नहीं रहेगा। विज्ञान, कला, वाणिज्य, प्रबंधन समेत सभी संकायों में पीएचडी करने वाले शोधार्थियों को इस पाठ्यक्रम को पढ़ना होगा। इसके लिए कोर्स वर्क के मौजूदा एक क्रेडिट वाले एकेडमिक एक्टिविटी घटक को समाप्त कर दिया गया है। उसकी जगह अब एआई आधारित अध्ययन कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस बदलाव से शोधार्थियों के कोर्स वर्क का कुल क्रेडिट पहले की तरह ही रहेगा। शोध में एआई के बढ़ते उपयोग के बीच उसके जिम्मेदार इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय का जोर शोधार्थियों को तकनीक के इस्तेमाल के साथ उसकी सीमाओं और नैतिक पक्ष से परिचित कराने पर है। पाठ्यक्रम के माध्यम से उन्हें एआई की उपयोगिता, शोध प्रक्रिया में उसकी भूमिका और उससे जुड़ी जिम्मेदारियों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



लिखित परीक्षा के बजाय देना होगा प्रजेंटेशन
इस विषय में शोधार्थियों की समझ का आकलन लिखित परीक्षा के बजाय प्रजेंटेशन से किया जाएगा। इसके लिए विवि ने मूल्यांकन की अलग व्यवस्था तैयार की है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि पाठ्यक्रम और मूल्यांकन प्रक्रिया को तैयार कर लिया गया है। विद्या परिषद और कार्य परिषद दोनों से प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है। नए सत्र से इसे पीएचडी कोर्स वर्क का हिस्सा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed