{"_id":"6abc25f06009c040b40f5610","slug":"in-the-name-of-booking-the-luggage-of-many-tent-traders-was-snatched-kanpur-news-c-362-1-ka11011-157710-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बुकिंग के नाम पर कई टेंट कारोबारियों का बारदाना हड़पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बुकिंग के नाम पर कई टेंट कारोबारियों का बारदाना हड़पा
विज्ञापन
कानपुर। शहर के कई क्षेत्रों में टेंट कारोबारियों को बुकिंग का झांसा देकर लाखों रुपये का बारदाना हड़पने का मामला सामने आया है। कारोबारियों ने दो आरोपियों को पुलिस के हवाले किया है।
जवाहर नगर स्थित अनूप किराया भंडार के मयंक वर्मा, शिव क्रॉकरी के अतुल निगम, कृष्णा टेंट हाउस के अनूप निगम, नीरज टेंट हाउस के नीरज निगम, पीएस टेंट हाउस के प्रेम प्रकाश आदि टेंट कारोबारियों ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपियों ने शादी, भंडारा, जन्मदिन, पूजा समेत अन्य आयोजनों की बुकिंग कराकर टेंट का बारदाना बुक कराया था। उनके कर्मचारी सामान लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचे। आरोपियों ने कर्मचारियों को भेज बारदाने का सामान उड़ा लिया। आरोपी घटना के बाद मोबाइल बंद कर लेते थे। टेंट कारोबारी मोबाइल उन नंबरों पर लगातार संपर्क कर रहे थे। सोमवार को एक मोबाइल नंबर का रिचार्ज खत्म होने का संदेश आया। उस नंबर को रिचार्ज कर आरोपी को बहाने से बुलाया और पकड़ लिया। सीसीमऊ थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कोहना और नजीराबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। टेंट कारोबारियों ने लाखों रुपये के बारदाने ले जाने का आरोप लगाया है।