{"_id":"611439468ebc3ef3960c4a17","slug":"in-the-joy-of-restoration-pizza-party-was-done-on-the-beds-of-patients-by-hospital-employees-but-suspended-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग में भंग : बहाली की खुशी में कर्मचारियों ने रोगियों के बेड पर ही कर डाली पिज्जा पार्टी, फिर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग में भंग : बहाली की खुशी में कर्मचारियों ने रोगियों के बेड पर ही कर डाली पिज्जा पार्टी, फिर निलंबित
Thu, 12 Aug 2021 02:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 12 Aug 2021 02:25 AM IST
सार
- आदेश आने के 12 घंटे के भीतर सस्पेंड किए गए हैलट के नौ कर्मचारी
- भूख हड़ताल भी झूठी, यूरीन रिपोर्ट में कीटोंस निगेटिव पाए गए
विज्ञापन
हैलट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हैलट के नौ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाएं बहाली आदेश के 12 घंटे के अंदर फिर निलंबित कर दी गईं। दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि जैसे ही कर्मचारियों को सेवा बहाली के आदेश के बारे में पता चला तो उन्होंने खुशी में हैलट इमरजेंसी में रोगियों के बेड पर पिज्जा पार्टी कर दी।
विज्ञापन
इसका वीडियो वायरल होने पर उन्हें नौकरी ज्वाइन करने से रोक दिया गया है। हड़ताल के दौरान जो नौ कर्मचारी भूख की वजह से खुद को बीमार बता रहे थे, उनका झूठ भी पकड़ा गया। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर संजय काला ने बताया कि हैलट इमरजेंसी में रोगी रहते हैं।
विज्ञापन
बेड पर पिज्जा, छेना आदि सामान रखकर हुल्लड़ मचाया गया। इमरजेंसी में अनुशासनहीनता की गई। रोगी परेशान हुए हैं। इस पर चार कर्मचारियों की सेवा बहाली चार महीने और पांच कर्मचारियों की एक महीने रोक दी गई है। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कर्मचारी खुद को भूख हड़ताल पर बता रहे थे। बीमार होने पर उन्हें भर्ती किया गया, लेकिन उनकी यूरीन रिपोर्ट में कीटोंस निगेटिव हैं। 48 घंटे खाना न खाने पर पेशाब से कीटोंस आने लगते हैं। ये पांच दिन से भूख हड़ताल पर थे। कर्मचारियों ने झूठ बोला कि भूख हड़ताल पर हैं। बहाली का आदेश मंगलवार शाम को आया था, इसके बाद रात में कर्मचारियों ने पार्टी की।