फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In the assembly elections, the people of the state have reposed faith in the government of double engine: Dinesh Sharma

विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने डबल इंजन की सरकार पर जताया भरोसा ः दिनेश शर्मा

Sun, 13 Mar 2022 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
In the assembly elections, the people of the state have reposed faith in the government of double engine: Dinesh Sharma
नबीपुर में पत्रकारों से वार्ता करते डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा। (विज्ञप्ति) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। भाजपा की स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनी है। प्रदेश की जनता ने मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। इसके लिए हम प्रदेश की जनता के आभारी हैं। यह बातें शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने अकबरपुर क्षेत्र के जैनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान प्रदेश में तीन लाख करोड़ पूंजी का निवेश हुआ है। कोरोना काल के बावजूद हम रोजगार देने में सफल रहे। बेरोजगारी के औसत को कम किया गया। अब आगामी पांच सालों में शिक्षा के क्षेत्र में हम क्रांतिकारी परिवर्तन लाने जा रहे हैं। जिससे विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते समय ही रोजगार को प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्राइवेट सेक्टर में भी कई बहु आयामी योजनाओं के माध्यम से रोजगार देने जा रहे हैं। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जाएगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर जिले में अगले पांच सालों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। भाईचारा व दंगा रहित सरकार की अवधारणा को बनाए रखते हुए सबका सम्मान सबका विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति क्षेत्रीय दलों से भी नीचे चली गई है। उनके अधिकतम प्रत्याशियों की जमानत तक जप्त हो गई। यही हाल बसपा का हुआ है। हम एक प्रधान, एक विधान, एक राष्ट्र के सिद्धांतों पर काम करते हुए अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रयासरत रहेंगे।
उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, पूर्व विधायक विनोद कटियार, डॉ. सतीश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री, भाजयुमो जिलाध्यक्ष परवेश कटियार, जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे।

भाजयुमो पूर्व जिला उपाध्यक्ष के घर पहुंच बंधाया ढांढस
पुखरायां। भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरेश त्रिपाठी की हत्या के बाद से कार्यकर्ता व लोग गमगीन हैं। वहीं, शनिवार को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री भानू प्रताप सिंह वर्मा, सांसद सुब्रत पाठक ने उनके आवास पर पहुंच कर पिता राजेश तिवारी को सांत्वना दी। कहा कि प्रकरण की पूरी जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उनके साथ युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशू दत्त द्विवेदी, विधायक विनोद कटियार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed