फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In sports, the teams of Sugandhnagar, Pathakpur and Parsaua won.

Kanpur News: खेलकूद में सुगंधनगर, पाठकपुर और परसौआ की टीमों ने मारी बाजी

Thu, 25 Sep 2025 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:19 PM IST
सार

जसवंतनगर के प्राथमिक विद्यालय अजनौरा में संकुल स्तरीय खो-खो एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित हुई। सुगंधनगर, पाठकपुर और परसौआ की टीमों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजन में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विज्ञापन
In sports, the teams of Sugandhnagar, Pathakpur and Parsaua won.
फोटो 03:::प्राथमिक विद्यालय अजनौरा में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र। स्रोत:

विस्तार

जसवंतनगर। प्राथमिक विद्यालय अजनौरा के मैदान पर बृहस्पतिवार को संकुल स्तरीय खो-खो एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें न्याय पंचायत के सभी बेसिक विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत्त शिक्षक रमेशचंद्र ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। खो-खो स्पर्धा में विभिन्न वर्गों में सुगंधनगर, पाठकपुर और परसौआ की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में सुगंधनगर ने खिताब जीता, जबकि अजनौरा उपविजेता रही। बालिका वर्ग में भी सुगंधनगर विजेता रही, निलोई की टीम दूसरे स्थान पर रही। उच्च प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में पाठकपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और रुकनपुर उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में परसौआ ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक्स में प्राथमिक बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सुगंधनगर के आदित्य पहले और रुकनपुर के मयंक यादव दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रुकनपुर की खुशी ने प्रथम और अजनौरा की दिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
उच्च प्राथमिक वर्ग में रुकनपुर के बॉबी और सोनू ने क्रमशः पहला और दूसरा स्थान पाया। लंबी कूद जूनियर वर्ग में निलोई के प्रांशु प्रथम और रुकनपुर के प्रांशु द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में रुकनपुर की मोहनी पहले और पाठकपुर की काजल दूसरे स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका बलबीर यादव और राजेश जादौन ने निभाई। आयोजन में जितेंद्र यादव, नरेंद्र यादव, विनय यादव, प्रेम सिंह, मुकेश यादव, अभिषेक यादव, खालिद और संगीता का विशेष सहयोग रहा।

फोटो 03:::प्राथमिक विद्यालय अजनौरा में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र। स्रोत:

फोटो 03:::प्राथमिक विद्यालय अजनौरा में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र। स्रोत:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed