{"_id":"682b9f117a1101a16d01cf3b","slug":"in-sachendi-and-chakeri-police-station-areas-a-young-girl-and-a-woman-committed-suicide-by-consuming-poisonous-substance-on-sunday-night-kanpur-news-c-362-1-ka11011-124010-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: युवती और महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: युवती और महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी और चकेरी थानाक्षेत्र में रविवार रात जहरीला पदार्थ खाकर युवती और महिला ने जान दे दी। युवती के परिजन घटना के पीछे का कारण नहीं बता सके।
वहीं, महिला का अपने पति से खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
सचेंडी के रामसिंह का पुरवा निवासी टेंट हाउस व्यापारी अरविंद कुमार की बेटी मुस्कान (19) ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। परिजनों ने बताया कि रविवार को सभी लोग घर पर थे।
इसी दौरान कमरे में जाकर मुस्कान ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन हैलट लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मां संजू, बहन कनक और रंजना रो-रोकर बदहवास हो गए।
वहीं, चकेरी के कांशीराम कालोनी सजारी निवासी संगीता देवी (35) ने पति राजेश कुमार से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। ऑटो चालक पति से रविवार रात खाना बनाने को लेकर संगीता का विवाद हो गया था।
विज्ञापन
इसी के बाद दोनों में झगड़ा हुआ और वह कमरे में चली गईं और जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर हैलट पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।