फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In public housing development funds ' buried '

पब्लिक का धन आवास विकास में ‘दफन’

Wed, 31 Dec 2014 02:40 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 31 Dec 2014 02:40 AM IST
विज्ञापन
In public housing development funds ' buried '
आवास विकास परिषद ने कालोनी का सपना दिखाकर आवेदकों के करोड़ों रुपये ब्लाक कर दिए हैं। कालोनी की लाटरी के इंतजार में चालीस हजार आवेदक चकरघिन्नी बनकर रह गए हैं। तीन महीने में हो जाने वाली लाटरी सात माह बीतने के बाद भी अटकी हुई है। आवेदक जब इस संदर्भ में कुछ पूछते हैं तो कर्मचारियों का टका सा जवाब होता है, इंतजार करो लाटरी पडे़गी तो खुद ही मालूम हो जाएगा।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद ने केशवपुरम और हंसपुरम नौबस्ता में एचआईजी, एमआईजी एलआईजी, ईडब्लूएस की दो सौ से अधिक आवास बनाई हैं। इनके आवंटन के लिए फरवरी से फार्म मिलने शुरू हुए थे। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि अप्रैल थी। छह हजार आवेदकों ने फार्म भर धनराशि का दस प्रतिशत पैसा भी जमा किया। गरीब और छोटे तबके के लोगों की गाढ़ी कमाई तो जमा हो गई, पर उन्हें आवास अब तक मयस्सर नहीं हुआ। तीन महीने के अंदर लाटरी डालने की बात कही गई थी। लाटरी में नाम न होने की सूरत पर तत्काल पैसा वापस करने का प्रावधान है। ग्वालटोली की पुष्पा सोनी का कहना है कि बेटे को एक कमरे की छत दिलाने के प्रयास से ईडब्लूएस आवास के लिए साठ हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। सोचा था कि तीन महीने की बात है। लाटरी निकल आएगी तो ठीक वरना चार- पांच हजार रुपये ब्याज अदा कर देंगे लेकिन यहां तो ब्याज का पैसा बढ़ता ही जा रहा है। अधिकारी चक्कर पर चक्कर लगवा रहे हैं। बर्रा निवासी आशीष कुमार का कहना है कि दस बार आवास विकास आ चुका हूं। जिससे पूछता हूं कि लाटरी कब तक पड़ेगी, वह चिल्लाते हुए बोलता है पड़ेगी तो खुद ही मालूम पड़ जाएगा।
विज्ञापन


कोट्स
आवास आवंटन के लिए अक्तूबर में लाटरी प्रक्रिया की जानी थी लेकिन तैयारियां ही नहीं पूरी हो सकी। जनवरी में हर हाल में यह प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। जिन आवेदकों की लाटरी नहीं निकलती है तो तीन महीने के बाद आवेदकों को इसका ब्याज भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरपी गुप्ता, आवास विकास परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed